फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Stop animal entry till advance order: CDO

अग्रिम आदेशों तक पशु पैठ बंद करें: सीडीओ

Mon, 22 Aug 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Stop animal entry till advance order: CDO
कलक्ट्रेट सभागार में लंपी वायरस को लेकर विभाग के अफसरों के साथ बैठक करते पशुपालन विभाग के निदेशक - फोटो : SHAMLI
दो सितंबर तक मिल जाएगी लंपी वायरस की वैक्सीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कई जिलों में गोवंशों में फैल रही जानलेवा लंपी बीमारी को लेकर पशुपालन विभाग निदेशक प्रशासन व विकास डॉ. इंद्रमणी ने सोमवार को विभाग के अफसरों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि इस जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए दो सितंबर तक वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।

बैठक में डॉ. इंद्रमणी ने लंपी के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि अप्रशिक्षितों से पशुओं का उपचार न कराएं। विभाग के अफसरों को उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए। पशु चिकित्सक की सलाह के उपरांत ही औषधियों का प्रयोग करना है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बीडीओ और ईओ को गोशालाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि यदि गोशाला में कोई पशु रोग ग्रस्त मिलता है तो उसे अलग करना है। अग्रिम आदेश तक सभी पशु पैठ तुरंत बंद कर दें। बॉर्डर पर पशुओं के आवागमन पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए। यहां डॉ. वीके सिंह, डॉ. आनंद कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत सिंह, सभी बीडीओ, सभी पशु चिकित्सा अधिकारी व निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed