फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Stock of mask and sanitizer started to run out

कोरोना का कहर- बाजार में खत्म हुए मास्क-सेनेटाइजर

Fri, 06 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Stock of mask and sanitizer started to run out
शामली के एक शिक्षण संस्थान में टिशू पेपर से मास्क बनाना सीखते छात्र - फोटो : SHAMLI
खत्म होने लगा मास्क और सेनेटाइजर का स्टॉक
विज्ञापन

शामली। कोरोना को लेकर बने खौफ के बाद मास्क और सेनेटाइजर की डिमांड बढ़ गई है। बाजारों में इनका स्टॉक खत्म होने लगा है। अधिकतर मेडिकल स्टोर पर इनकी उपलब्धता न के बराबर है। आर्डर पर भी माल नहीं आ रहा। उधर, जिले के सरकारी अस्पतालों में भी चिकित्सक मास्क लगाकर पहुंच रहे हैं। स्कूल और शिक्षण संस्थाओं में जागरूकता के लिए गोष्ठियां हो रही हैं। टीशू पेपर से मास्क बनाना तक सिखाया जा रहा है। इन्हें लगाकर बच्चे काम कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग भी इसे लेकर अलर्ट है। सोशल मीडिया और टीवी पर कोरोना और स्वाइन फ्लू से संबंधित खबरें चलने से लोगों ने बचाव के लिए मास्क और सेनेटाइजर खरीदने शुरू कर दिए थे। बृहस्पतिवार को शहर के मेडिकल स्टोरों पर मास्क और सेनेटाइजरों की पड़ताल की तो स्टॉक खत्म होना बताया गया। लोग मास्क और सेनेटाइजर खरीदने पहुंचे लेकिन न मिलने पर निराश होकर लौटने को विवश हुए। कमला कालोनी निवासी सिद्धार्थ ने बताया कि मास्क लेने गए थे, लेकिन स्टोर संचालक ने खत्म होना बताया। दयानंद नगर निवासी सोनिया और कमला कालोनी निवासी कुश भी मेडिकल स्टोर पर मास्क और सेनेटाइजर लेने पहुंचे, लेकिन खाली हाथ लौट गए।
विज्ञापन

- हर तीसरा ग्राहक मांग रहा मास्क
दवा एजेंसी संचालक सुनील कुमार ने बताया कि हर तीसरा ग्राहक मास्क या सेनेटाइजर मांग रहा है, कई दिन पहले ही दोनों चीज खत्म हो चुकी हैं। ऑर्डर करने के बाद भी नहीं मिल रहे है। ग्राहक परेशान हैं। सरकार को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक अजय गुप्ता ने बताया कि मास्क और सेनेटाइजर के ग्राहक बहुत आ रहे हैं, दोपहर तक करीब 50 ग्राहक आ चुके हैं। कंपनी को कई बार ऑर्डर भेजा, लेकिन आपूर्ति नहीं हुई।

दवा एजेंसी संचालक राजकुमार ने बताया कि दो दिन से मास्क और सेनेटाइजर खत्म है। एक दिन पहले तक सेनेटाइजर मिल रहा था, लेकिन अब नहीं।
- डीएम ने किया आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण
शामली। कोरोना और स्वाइन फ्लू को लेकर सीएचसी में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का बृहस्पतिवार को डीएम जसजीत कौर ने निरीक्षण किया। सीएचसी में पहले दो बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था, लेकिन लखनऊ से आई स्वास्थ्य निदेशालय की टीम ने इसे मानक के अनुरूप न होना बताते हुए दूसरी जगह बड़ा बनाने के निर्देश दिए थे। अब नई पैथोलोजी लैब को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। डीएम जसजीत कौर ने निरीक्षण कर बताया कि जिले में अभी तक कोरोना या स्वाइन फ्लू का कोई केस सामने नहीं आया है, लेकिन शासन के निर्देश पर सतर्कता बरती जा रही है। पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार है। इसके लिए पर्याप्त दवाएं, मास्क और चिकित्सकों की किट आदि सभी उपलब्ध हैं। सीएमओ को निर्देश दिया है कि बचाव हेतु अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराएं और सभी सीएचसी, पीएचसी पर लक्षण व उपाय चस्पा कराया जाए। सीएचसी में एक चिकित्सक द्वारा थ्री लेयर मास्क लगाए जाने पर कहा कि हर समय यह मास्क न लगाएं। जरूरत के समय ही इसका उपयोग किया जाए।

शामली के एक शिक्षण संस्थान में टिशू पेपर से मास्क बनाने के बाद उसे लगा कर पढाई करते छात्र

शामली के एक शिक्षण संस्थान में टिशू पेपर से मास्क बनाने के बाद उसे लगा कर पढाई करते छात्र- फोटो : SHAMLI

ामली सीएचसी में मास्क लगा कर इवांई देते कर्मचारी

ामली सीएचसी में मास्क लगा कर इवांई देते कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed