फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SSP rehearsed with drone cameras in view of security

सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी ने ड्रोन कैमरों से किया रिहर्सल

Fri, 01 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
SSP rehearsed with drone cameras in view of security
कैराना। जुमे की नमाज के मद्देनजर एसएसपी ने कैराना में पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन कैमरे से रिहर्सल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बाद में पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ फ्लैग मार्च कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पिछले दिनों पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने के प्रकरण को लेकर कानपुर व अन्य जनपदों में हुए बवाल तथा राजस्थान के उदयपुर में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर भी पुलिस प्रशासन पहले की तरह अलर्ट हैं। गुरुवार शाम करीब 7 बजे एसएसपी अभिषेक कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने ईदगाह के पास ड्रोन कैमरे उड़वा कर रिहर्सल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद संवेदनशील स्थानों पर पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। एसएसपी ने पुलिस फोर्स को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के साथ ही सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed