{"_id":"5acd0ab64f1c1b193d8b46b3","slug":"sp-s-march-stopped-near-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पैदल मार्च को कोतवाली के पास रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पैदल मार्च को कोतवाली के पास रोका
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
policital
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर सपा के वरिष्ठ नेता सुधीर पंवार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने शहर कोतवाली के निकट सपाइयों का पैदल मार्च रोक दिया।
मंगलवार की सुबह 10 बजे के बाद सपा के वरिष्ठ नेता एवं योजना आयोग के पूर्व सदस्य सुधीर पंवार के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता शहर के शामली गन्ना विकास सहकारी समिति कार्यालय में एकत्र होने प्रारंभहो गए थे। दोपहर 12 बजे सपा कार्यकर्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती को मौके पर बुलाया।
सपा के वरिष्ठ नेता डाक्टर सुधीर पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 14 दिन में किसानों का बकाया गन्ना भुुगतान दिलाए जाने का वादा किया था।
प्रदेश सरकार किसानों को चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान 14 दिन में कराने विफल रही है। उन्होंने कहा कि 14 दिन में बकाया गन्ना भुगतान न होने पर चीनी मिलों से गन्ना भुगतान पर ब्याज दिलाए जाने, अवशेष खडे़ गन्ने का सर्वे भी नही कराया जा रहा है, जिससे किसानो का बेसिक कोटा खत्म होने के बाद गन्ने की पर्चियां नही दी जा रही है। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल भारती ने बताया कि जिले के सभी चीनी मिलों पर 71 लाख क्विंटल किसानों का बकाया है। 45 दिन में सभी चीनी मिलें किसानो का गन्ने की पेराई कर देंगी, जब तक गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है, तब तक चीनी मिलें गन्ना पेराई करेगी। किसानों का गन्ना खत्म होने के बाद पेराई सत्र समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि सभी चीनी मिलों के क्षेत्रों में गन्ने का सर्वे किया जा रहा है। प्रत्येक चीनी मिल मे 23-23 टीमे लगाई गई हैं।
विज्ञापन
गन्ना विभाग ने बेसिक कोटा खत्म हो जाने के बाद किसानों को अतिरिक्त गन्ना पर्ची की व्यवस्था की है, बाद में सपा के वरिष्ठ नेता व योजना आयोग के पूर्व सदस्य सुधीर पंवार के नेतृत्व सपा कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च शामली गन्ना विकास समिति कार्यालय से चलकर शिवगंज मंडी होते हुए मिल रोड से शहर की शहर कोतवाली के निकट पहुंचा। यहां सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने पैदल मार्च को रोक लिया। कलक्ट्रेट से मौके पर पहुंचे एडीएम वित्त एवं राजस्व केबीसिंह व एएसपी जगदीश शर्मा ने मौके पर पहुंचे।
सपा नेता डॉक्टर सुधीर पंवार ने कहा कि जिले के आला अफसरों के बाहर होने के कारण किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम किसान समस्याओं का ज्ञापन एडीएम वित्त केबी सिंह, एएसपी जगदीश शर्मा को दिया जा रहा है। पैदल मार्च में सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, कैैराना के पूर्व प्रमुख असलम चौधरी, मांगेेराम मलिक, नासिर अली, डॉक्टर सतपाल कश्यप, भैैंसवाल के पूर्व प्रधान उमेश कुमार, संजय प्रधान, सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय, मधुदेशवाल, राजपाल सिंह, विजय कौशिक, अयूब ठेकेदार, शरीफ अहमद, इरशाद, अब्दुल दिलेदार, माजिद अली, सचिन राणा, संजय राणा, विनोद वर्मा, प्रदीप सिंभालका, शमशाद, राशिद अली चौहान, देवेंद्र वालिया, मनोज कुमार, वैभव गोयल, अनिल खेड़ा, डॉक्टर उनेंद्र आदि शामिल रहे।