फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP MLA Nahid Hasan from Shamli took oath as a member of assembly after coming out of jail

Shamli: जेल से बाहर आने के बाद सपा विधायक नाहिद हसन ने विधानसभा सदस्य पद की शपथ

Mon, 05 Dec 2022 12:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Dec 2022 12:03 PM IST
सार

सपा विधायक नाहिद हसन ने जेल से बाहर आने के बाद सोमवार को विधानसभा सदस्य पद की शपथ ली। वह गैंगस्टर के मुकदमे में 10 महीने 18 दिन जेल में बंद रहे। जिसके बाद वह शनिवार को जमानत पर जेल से रिहा हुए थे। 

विज्ञापन
SP MLA Nahid Hasan from Shamli took oath as a member of assembly after coming out of jail
सपा विधायक नाहिद हसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर के मुकदमे में 10 महीने 18 दिन बाद जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद सोमवार को सपा विधायक नाहिद हसन ने लखनऊ मे विधानसभा सदस्य पद की शपथ ली।

विज्ञापन


विज्ञापन


15 जनवरी 2022 को पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित नाहिद हसन को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। जेल में रहते हुए नाहिद हसन ने चुनाव लड़ा था। 10 फरवरी को कैराना विधानसभा का चुनाव हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Khatauli Election: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता

9 मार्च को हुई मतगणना में नाहिद हसन की जीत हुई थी। इसके बाद 14 मार्च को विधानसभा का शपथ ग्रहण समारोह हुआ था, लेकिन नाहिद के जेल में बंद रहने के कारण शपथ नहीं ले सके थे। वही 30 नवंबर को हाईकोर्ट ने नाहिद हसन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसे जमानत दे दी थी।

इसके बाद 3 दिसंबर को नाहिद हसन चित्रकूट जेल से रिहा हो गए थे। जेल में 10 महीने 18 दिन बिताने के बाद सोमवार को लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नाहिद हसन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed