फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP leader and SDM got knocked down

सपा नेता और एसडीएम में जमकर नोकझोंक

Fri, 02 Feb 2018 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 02 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
SP leader and SDM got knocked down
कलक्ट्रेट में हंगामा करते जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान और उनके समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
शामली के हसनपुर लुहारी साधन सहकारी समिति के सभापति चुनाव के दौरान हुए विवाद में समाजवादी पार्टी गुट के जिला पंचायत सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर सपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर विरोध में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। इस दौरान सपा एमएलसी के पुत्र मनीष चौहान की एसडीएम शामली के साथ नोकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन
30 जनवरी को साधन सहकारी समिति हसनपुर लुहारी के सभापति और उपसभापति का चुनाव होना था, जिसके लिए भाजपा नेता ठाकुर सोहनबीर पक्ष और सपा नेता जिला पंचायत सदस्य ठाकुर शेर सिंह राणा पक्ष के लोग नामांकन करने पहुंचे थे। शेर सिंह राणा पक्ष के प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया था, लेकिन जब सोहनबीर पक्ष के प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे थे, तो शेर सिंह पक्ष ने निर्धारित समय समाप्त होने पर नामांकन किए जाने का विरोध कर दिया था। इस कारण मौके पर हंगामा हो गया था और नामांकन पत्र भी फाड़ दिए गए थे। मामले में निर्वाचन अधिकारी सतीश कुमार की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा, अनिल टीनू सहित अज्ञात 25 लोगों के खिलाफ थानाभवन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस कारण समिति के सभापति का चुनाव भी स्थगित कर दिया गया था। इसी के चलते शुक्रवार को सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के पुत्र एवं जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान, जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा सहित काफी लोग कलक्ट्रेट पहुंच गए।
विज्ञापन
नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन किया गया। इसी दौरान उपजिलाधिकारी सुरजीत सिंह वहां पहुंचे और कह दिया कि यहां धरना मत दो, धरनास्थल बनत में है, वहां जाओ। इस पर जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान की एसडीएम से नोकझोंक भी हो गई। हालांकि वहां मौजूद अन्य लोगों ने बात को संभाल लिया। इसके बाद महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुरजीत सिंह को सौंपने के बाद धरना समाप्त हो गया। वहीं, धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। इस दौरान राजेंद्र राणा, अंकित राणा, महेशपाल चेयरमैन, मोनू कैडी, जमशेद सैफी, भोपाल सिंह, पंकज, गोरधन, डॉ. मुस्तफा, इरफान ठेकेदार, राजू सिंह, संजय सिंह, अजय राणा, विक्रांत, धीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंह, रफल सिंह, अरविंद कुमार, राजेश चौहान, ब्रिजेश कुमार, अनिल उपाध्याय, हामिद, भुट्टू प्रधान और गौरव आदि मौजूद रहे। विपक्ष को पूरी तरह समाप्त करना चाहती है सत्ता : मनीष धरने के दौरान जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान ने कहा कि हसनपुर लुहारी साधन सहकारी समिति में सत्ता पक्ष के लोगों ने मनमानी करते हुए निर्धारित समय के बाद भी नामांकन करना चाहा, यदि उन्हें रोका तो जेल भिजवाने की धमकी दी गईं, जो लोकतंत्र में बिल्कुल गलत है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने ही नामांकन पत्र फाड़े, लेकिन पुलिस प्रशासन ने सत्ता के दबाव में आकर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed