फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Election 2022: Something different showed enthusiasm in the stronghold of Khaps

UP Election 2022 : इस बार खापों के गढ़ में चला ऐसा जादू, टूटे पुराने रिकॉर्ड, पढ़िए क्या है पूरा समीकरण

Mon, 14 Feb 2022 03:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 14 Feb 2022 03:49 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में इस बार खापों के गढ़ में ऐसा जादू चला कि पुराने रिकॉर्ड भी टूट गए। खास बात यह है कि यूपी में सबसे अधिक प्रतिशत मतदान भी इसी जिले में हुआ है। पढ़िए समीकरण क्या बन रहे हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022: Something different showed enthusiasm in the stronghold of Khaps
मतदान करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में खापों के गढ़ में मतदान के दौरान कुछ अलग ही रुझान नजर आया। किसान आंदोलन के दौरान इन गांवों के लोग काफी मुखर थे, लेकिन मतदान प्रतिशत के आंकड़ों से तस्वीर साफ हो रही है कि कुछ जगह उत्साह था और अधिकांश बूथों पर साठ प्रतिशत से अधिक मतदान रहा। कुछ बूथों पर तो मतदान प्रतिशत 70 से 80 प्रतिशत तक पहुंच गया। कुछ बूथों पर मतदान प्रतिशत 50 से 60 फीसदी के बीच रहा।

विज्ञापन


13 माह तक चला किसान आंदोलन सरकार की गले की फांस बना रहा। जाट बहुल गांवों में इसका असर भी था। 10 फरवरी को हुए मतदान में जाट बहुल गांवों में जाटों का मत प्रतिशत 50 फीसदी से लेकर अधिकतम 80 प्रतिशत तक रहा। गठवाला खाप के चौधरियों के गांव लिसाढ़ में मतदान 56.25 से लेकर 71.52 प्रतिशत रहा। लांक गांव में उत्साह नजर आया और मतदान 70.76 प्रतिशत से लेकर 74.90 प्रतिशत तक हुआ।
विज्ञापन


गठवाला खाप के बहावड़ी गांव में 62.72 प्रतिशत से लेकर 68.02 प्रतिशत और कुड़ाना गांव की चौपाल में 72.24 प्रतिशत से लेकर 74.14 प्रतिशत हुआ। शामली विधानसभा के खेड़ीकरमू गांव में अधिकतम मत प्रतिशत 79.22 प्रतिशत और भिक्का माजरा गांव में 69.83 प्रतिशत हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बत्तीसा खाप के गांव भैंसवाल की बात करें, तो इस गांव में 54.78 प्रतिशत से लेकर 58.79 प्रतिशत हुआ। शामली विधानसभा लिलौन गांव में 56.19 प्रतिशत से लेकर 77.83 प्रतिशत और नाला गांव में 56.74 प्रतिशत से लेकर 63.13 प्रतिशत और एलम गांव में 52 प्रतिशत से लेकर 61 प्रतिशत मतदान हुआ है।

यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : सहारनपुर में भिड़े सपा-भाजपा के समर्थक, पुलिस ने लाठियां फटकार कर दौड़ाया, एक घायल, देखें तस्वीरें

करमूखेड़ी गांव के बूथ नंबर और मत प्रतिशत
बूथ संख्या-1- 59.15 प्रतिशत
बूथ संख्या-2- 66.11 प्रतिशत
बूथ संख्या-3- 72.03 प्रतिशत
बूथ संख्या-4- 79.22 प्रतिशत
बूथ संख्या-5- 76.59 प्रतिशत
बूथ संख्या-6- 62.39 प्रतिशत
बूथ संख्या-7- 72.95 प्रतिशत

बहावड़ी गांव के बूथ नंबर और मत प्रतिशत
बूथ संख्या-140- 60.18 प्रतिशत
बूथ संख्या-141- 59.14 प्रतिशत
बूथ संख्या-142- 68.02 प्रतिशत
बूथ संख्या-143- 62.72 प्रतिशत

लिसाढ़ गांव के बूथ नंबर और मत प्रतिशत
बूथ संख्या-187- 67.43 प्रतिशत
बूथ संख्या-188- 59.97 प्रतिशत
बूथ संख्या-189- 68.18 प्रतिशत
बूथ संख्या-190- 69.72 प्रतिशत
बूथ संख्या-191- 71.52 प्रतिशत
बूथ संख्या-192- 69.80 प्रतिशत
बूथ संख्या-193- 56.25 प्रतिशत

यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : गजब का उत्साह, कहीं गोद में जाकर तो कहीं 100 साल की महिला ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

लांक गांव के बूथ नंबर और मत प्रतिशत
बूथ संख्या-146- 70.76 प्रतिशत
बूथ संख्या-147- 68.48 प्रतिशत
बूथ संख्या-148- 75.68 प्रतिशत
बूथ संख्या-149- 69.84 प्रतिशत
बूथ संख्या-150- 64.10 प्रतिशत
बूथ संख्या-151- 62.05 प्रतिशत
बूथ संख्या-152- 74.90 प्रतिशत

भैंसवाल गांव के बूथ नंबर और मत प्रतिशत
बूथ संख्या-240- 58.89 प्रतिशत
बूथ संख्या-241- 61.84 प्रतिशत
बूथ संख्या-242- 64.70 प्रतिशत
बूथ संख्या-243- 61.74 प्रतिशत
बूथ संख्या-244- 51.22 प्रतिशत
बूथ संख्या-245- 54.78 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed