फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Elections 2022 Phase 2 : सहारनपुर में भिड़े सपा-भाजपा के समर्थक, पुलिस ने लाठियां फटकार कर दौड़ाया, एक घायल, देखें तस्वीरें

Mon, 14 Feb 2022 02:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 14 Feb 2022 02:44 PM IST
विज्ञापन
UP Elections 2022 Phase 2 : Fight in BJP and Samajwadi party workers between voting in a center in Saharanpur, see photos
मौके पर पहुंची पुलिस और घायल हुआ सपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद में एक केंद्र पर मतदान दौरान सपा और भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। वहीं विवाद बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों के समर्थकों को वहां से खदेड़ दिया। 



ये है पूरा मामला
देवीकुंड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बने मतदान केंद्र पर सोमवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं में तीखी बहस हो गई और विवाद बढ़ने लगा। वहीं पुलिस ने मामला बढ़ता देख दोनों पक्षों के समर्थकों पर लाठियां बरसा दीं। 

UP Elections 2022 Phase 2 : Fight in BJP and Samajwadi party workers between voting in a center in Saharanpur, see photos
सपा कार्यकर्ता घायल। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि सपा कार्यकर्ता तंजीम खान घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। 

UP Elections 2022 Phase 2 : Fight in BJP and Samajwadi party workers between voting in a center in Saharanpur, see photos
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

पुलिस के अनुसार वोट डालने को लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में बहस हुई और फिर विवाद बढ़ गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Elections 2022 Phase 2 : Fight in BJP and Samajwadi party workers between voting in a center in Saharanpur, see photos
मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

उधर, सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लाठियों बरसाकर दोनों दलों के समर्थकों को वहां से खदेड़ दिया। 

विज्ञापन
UP Elections 2022 Phase 2 : Fight in BJP and Samajwadi party workers between voting in a center in Saharanpur, see photos
इसी बूथ केंद्र का है मामला। - फोटो : amar ujala

घायल सपा कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन सत्तापक्ष के इशारे पर कार्य कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ और मतदान केंद्रों से भी इसी तरह की खबरें मिली हैं।

उधर, चिलकाना के जेजे इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी की पुलिस के साथ नोकझोंक हो गई। केंद्र पर मौजूद भाजपा के एजेंटों ने प्रत्याशी मुकेश चौधरी को सूचना दी कि यहां कुछ लोग फर्जी वोट डाल रहे हैं। मौके पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने फर्जी वोटिंग की जानकारी ली और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को हड़काया। सूचना पर थाना प्रभारी राजेश भारती, एसडीएम अजय कुमार और सीओ अरविंद पुण्डीर मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत किया। वहीं मतदान केंद्र पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed