{"_id":"6568d83e36ddb175b3071954","slug":"smell-of-scam-in-municipalitys-family-pension-shamli-news-c-26-1-sal1002-12621-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नगर पालिका के पारिवारिक पेंशन में घोटाले की बू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नगर पालिका के पारिवारिक पेंशन में घोटाले की बू
Fri, 01 Dec 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका में पारिवारिक पेंशन भी घोटाले की चपेट में आ गई है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण जहां कई मृतकों के खातों में पेंशन की राशि डाली जा रही थी। वहीं, कई पेंशनधारकों के खातों में निर्धारित से अधिक राशि ट्रांसफर कर दी गई। पिछले पांच सालों से यह खेल चल रहा है। पता चलने पर नगर पालिका के अधिकारियों में खलबली मच गई। अब पेंशनधारकों को रिकवरी नोटिस जारी किए गए हैं। उधर, कई लोगों को पेंशन नहीं मिल रही है तो वे नगर पालिका के चक्कर काटने को मजबूर है। मगर उनकी पेंशन नहीं बनाई जा रही है। उधर, घोटाले की शिकायत तीन सभासदों ने डीएम से कर कार्रवाई की मांग की है।
इस प्रकार से डाली गई अधिक राशि
केस-1
नंदू प्रसाद मोहल्ले की संतोष पत्नी नंदप्रकाश को नगर पालिका की ओर से नोटिस जारी किया।जिसमें बताया गया कि आपकी मूल पेंशन नौ हजार रुपये है जबकि 24 दिसंबर 2020 से 30 सितंबर 2023 तक 12, 272 रुपये प्रतिमाह दिया गया। इस प्रकार पालिका ने आपको 1.47 लाख रुपये से अधिक का पेंशन के रूप में भुगतान कर दिया। नोटिस में कहा कि आपकी पेंशन से प्रतिमाह 5 हजार रुपये नवंबर माह से राशि रिकवरी शुरू की जाती है। संतोष का कहना है कि जब उन्होंने अधिक राशि नहीं मांगी तो उनके खाते में क्यों डाली गई थी।
केस-2
पंसारियान मोहल्ले निवासी राजन पत्नी स्व. राकेश को नगर पालिका ने भेजे नोटिस में कहा कि आपको मूल वेतन नौ हजार प्रति माह के स्थान पर 22 अगस्त 2019 से लेकर 30 सितंबर 2023 तक 10,262 रुपये प्रतिमाह दिए गए। इस प्रकरण में अब तक आपको 62 हजार से अधिक पेंशन का भुगतान नगर पालिका द्वारा किया गया है। जिसकी रिकवरी प्रति माह 3 हजार रुपये आपकी पेंशन से काटी जाएगी।
विज्ञापन
यह काट रहे पेंशन के लिए चक्कर
केस-1
पंसारियान मोहल्ले की राजकली सितंबर में नगर पालिका से सफाई कर्मचारी के पद से रिटायर हुई थी। मगर अभी तक पेंशन स्वीकृत नहीं की गई है। दो माह से वह पेंशन के लिए चक्कर काटने को मजबूर है।
केस-2
नंदूप्रसाद मोहल्ले की सोनिया पत्नी प्रवीण तीन साल से पारिवारिक पेंशन के लिए नगर पालिका के चक्कर लगा रही है। मगर उसे पेंशन नहीं दी जा रही। सोनिया का कहना है कि उसकी फाइल तक अभी तक तैयार नहीं की गई।
मृतक की सूचना नहीं दी तो डाली गई राशि
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह का कहना है कि पेंशन का मामला प्रदीप बाबू देख रहे थे। कुछ मामलों में मृतकों के खातों में पेंशन की राशि चली गई थी। हालांकि, दो मामलों में रिकवरी हो चुकी है। कुछ लोग मरने के बाद भी पेंशन धारक की सूचना नहीं देते, जिसके कारण इस तरह की परेशानी आती है।
सभासद बोले, पेंशन के नाम पर रुपयों की बंदरबांट हुई
वार्ड नौ के स्नेह चौधरी, वार्ड 23 के सभासद निशिकांत संगल, वार्ड 16 के सभासद अनिल उपाध्याय ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि नगर पालिका द्वारा दी जाने वाली पेंशन में व्यापक स्तर पर घोटाला किया गया है। जीवित पेंशन भोगी कर्मचारियों को जहां पेंशन पाने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं वहीं मृतकों के खातों में ही पेंशन दी जा रही है। सरकार द्वारा जिन 80 वर्ष के बुजुर्गाें को उनके मूल पेंशन पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन दिए जाने का प्रावधान किया गया है। उन वृद्धों को अपने अधिकार के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उसके बाद भी उनकी पूरी पेंशन नहीं दी जा रही है। सभासदों ने कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।
पेंशन के नाम पर घोटाले का आरोप गलत है। मृतक पेंशनधारकों के जिन खातों में राशि डाली गई थी, उनसे रिकवरी की जा रही है। इसके अलावा जिन पेंशनधारकों के खातों में अधिक राशि ट्रांसफर हो गई थी, उन्हें रिकवरी नोटिस जारी किए गए हैं। पेंशनधारकों के चक्कर काटने का मामला जानकारी में नहीं है। जानकारी कराकर ऐसे लोगों की पेंशन बनवाई जाएगी। - रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी शामली
नगर पालिका में पेंशन के नाम पर घोटाले के मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- संतोष कुमार, एडीएम शामली
पूर्व में तैनात कर्मचारी ने मृतकों के खातों में पेंशन के रुपये डाल दिए थे। पता चलने पर मैंने खुद ईओ को निर्देश देकर रिकवरी कराई। ऐसे आठ मामले सामने आए थे। यह मामला वर्तमान ईओ की तैनाती से पहले का है। इसके अलावा पेंशनधारकों के खातों में अधिक राशि डालने की जांच कराई जा रही है। यदि कोई व्यक्ति पेंशन के लिए चक्कर काट रहा है तो सीधे मुझसे मिले, समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- अरविंद संगल, चेयरमैन नगर पालिका शामली