फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Smart meters will not be allowed to be installed at any cost

Shamli News: किसी भी कीमत पर नहीं लगने देंगेे स्मार्ट मीटर

Wed, 04 Dec 2024 12:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 04 Dec 2024 12:10 PM IST
विज्ञापन
Smart meters will not be allowed to be installed at any cost
झिंझाना के गांव कमालपुर में आयोजित किसानों की पंचायत को संबोधित करते वक्ता। संवाद
बिड़ौली। गांव कमालपुर में किसान एकता केंद्र के बैनर तले विद्युत विभाग द्वारा बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में पंचायत हुई। जिसमें स्मार्ट मीटर किसी भी कीमत पर न लगने देने का फैसला लिया।
विज्ञापन

किसानों मजदूरों को संबोधित करते हुए अंबुज मलिक ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं कमालपुर के ग्रामीणों द्वारा सोमवार को उखाड़े गए स्मार्ट मीटर को बिजली घर पर जमा कराते हुए जेई को स्पष्ट शब्दों में ग्रामीणों द्वारा चेतावनी दी गई कि स्मार्ट मीटर गांव में किसी भी कीमत पर लगने नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मनोज मुखिया ने कहा कि गांव गरीब मजदूरों का है दिन भर मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं, स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल बढ़ जाएगा, एक्सट्रा चार्ज देना पड़ेगा। स्मार्ट मीटर में पहले रिचार्ज करने पर ही बिजली मिलेगी, लेकिन पुराने में ऐसा नहीं है। पंचायत में शामिल किसानों मजदूरों ने बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान की बिजली विभाग से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने घरेलू कनेक्शन पर प्रतिमाह 300 यूनिट फ्री बिजली तथा ट्यूबवेल की बिजली पूर्णतया फ्री करने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। अंबुज मलिक ने बताया कि आगामी 26 दिसंबर को कलक्ट्रेट पर हजारों किसान मजदूर पहुंचकर अपना विरोध प्रकट करेंगे और डीएम को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed