फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Slow crushing, city jammed with sugarcane vehicles

Shamli News: धीमी गति से पेराई, गन्ने के वाहनों से जाम हुआ शहर

Sat, 16 Dec 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 16 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Slow crushing, city jammed with sugarcane vehicles
शामली एम एस के रोड पर गन्ने के वाहनो से लगा जाम
शामली। शामली शुगर मिल द्वारा धीमी गति से पेराई करने के कारण शुक्रवार को भी शहर में दिनभर जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस भी आवागमन सुचारू कराने में जुटी रही। जाम में कुछ देर के लिए जिलाधिकारी की गाड़ी और एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले कई दिन से शामली शुगर मिल में कभी तकनीकी खराबी आ जाती है तो कभी धीमी गति से पेराई होती है। शुक्रवार को भी धीमी गति से गन्ने की पेराई होने के कारण शहर में कोतवाली के सामने, धीमानपुरा रेलवे फाटक, बुढाना रोड, फव्वारा चौक, झिंझाना रोड पर गन्ने के वाहनों से जाम लगा रहा। करीब छह घंटे तक जाम से लोग जूझते रहे। कुछ देर की राहत के बाद शाम को चार बजे के बाद गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों के कारण फिर से जाम लग गया जो देर शाम तक लगा रहा। पुलिस भी आवागमन को सुचारु कराने में लगी रही। लोगों ने जाम से निजात दिलाने की मांग की है। व्यापारी राकेश कुमार, हाजी इकबाल का कहना है कि गन्ने की बुग्गियों को यदि शहर से बाहर खड़ा कराया जाए तो जाम पर कुछ हद तक अंकुश लग सकता है। जाम में एंबुलेंस और जिलाधिकारी की गाड़ी भी कुछ देर के लिए फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed