फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six people were duped of Rs 2.28 lakh on the pretext of getting them jobs abroad.

Shamli News: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर छह लोगाें से 2.28 लाख ठगे

Mon, 10 Nov 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Six people were duped of Rs 2.28 lakh on the pretext of getting them jobs abroad.
पीड़ितों ने शहर कोतवाली में दो भाइयों समेत तीन के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। साउथ अफ्रीका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख 28 हजार 500 रुपये हड़प लिए गए। पीड़ितों ने शहर कोतवाली में दो भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर कोतवाली में खेड़ीकरमू निवासी मोहम्मद नौशाद, सावेज, सादाब, अनीस और मोहल्ला नानूपुरा शामली निवासी जावेद ने तहरीर देते हुए बताया कि कांधला में बुढ़ाना रोड निवासी राशिद ने उन्हें सऊदी अरब में रोजगार व नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद नौशाद, अनीस, जावेद, तहसील व सावेज से 20-20 हजार रुपये, सादाब से 58500 रुपये ऑनलाइन व 70 हजार रुपये नकद लिए। राशिद ने उन लोगों को बधेव निवासी मीर हसन से मिलवाया। इसके बाद आरोपी ने उनसे पासपोर्ट भी ले लिए। सादाब को फर्जी वीजा व टिकट भी दिया था, जिसकी जानकारी उसे दिल्ली से मुम्बई जाने के बाद हुई। पीड़ितों का कहना है कि जब वे राशिद के पिता आदिल से मिले तो उन्होंने कहा कि उसने अपने पुत्र को बेदखल कर रखा है। साथ ही राशिद व उसके परिवार वालों ने धमकी दी कि यहां मत आना, नहीं तो जान से मार देंगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राशिद, उसके भाई अनस, एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed