{"_id":"656a2e162703dfce720c63a7","slug":"sister-dies-brother-seriously-injured-after-truck-collides-with-bike-shamli-news-c-26-1-sal1002-12712-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रक की बाइक में टक्कर से बहन की मौत, भाई गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रक की बाइक में टक्कर से बहन की मौत, भाई गंभीर घायल
Sat, 02 Dec 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बहन की मौत की खबर में मृतका निशा का फाइल फोटो। संवाद
झिंझाना (शामली)। सोनीपत के पाबसरा गांव से लौटते समय बाइक सवार भाई-बहन ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक द्वारा बहन को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ट्रक एवं चालक की तलाश की जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव सिभालका निवासी सुमित पुत्र राममेहर अपनी बहन निशा (19) पत्नी अनिल को लेने उसकी ससुराल हरियाणा के सोनीपत के गांव पाबसरा गया था। शुक्रवार की शाम को जब सुमित बहन को लेकर हरियाणा से आ रहा था, तभी कस्बे के ऊन रोड स्थित बालियान नर्सिंग होम के सामने ट्रक की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने घायल निशा को मृत घोषित कर दिया। सुमित ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निशा के शव को पीएम के लिए भेज दिया। सुमित ने बताया कि छह माह पूर्व ही निशा की शादी हरियाणा निवासी अनिल के साथ हुई थी। बहन को ससुराल से लेकर घर जा रहा था तभी ट्रक की चपेट में आ गए। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।