Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sir survey

एसआईआर सर्वे : 1044 नक्ली और 5763 मृत मतदाताओं के नाम हटाए

Sun, 23 Nov 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
sir survey
बिजनौर। जिले में चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर सर्वे) के तहत अब तक 27 लाख मतदाताओं में से ढाई लाख मतदाताओं के फार्म का पंजीकरण किया जा चुका है। इस प्रक्रिया में 1044 नक्ली पंजीकरण सामने आए हैं, जिन्हें हटाया जा रहा है। वहीं 5763 ऐसे मतदाताओं की पहचान की गई है जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम भी सूची से काटे गए हैं।
विज्ञापन

साथ ही, 6669 मतदाता जो अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं। 326 ऐसे मतदाता हैं जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है, उन पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

यह महत्वपूर्ण मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान जिले के सभी 2980 मतदान बूथों पर संचालित किया जा रहा है। इस कार्य के लिए 2980 बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान की निगरानी के लिए बिजनौर, नगीना, नजीबाबाद, धामपुर और चांदपुर के एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुल 323 सुपरवाइजर इस सर्वे कार्य की देखरेख कर रहे हैं।

फार्म जमा करने के काम में आ रही तेजी : एडीएम : एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने कहा कि इस कार्य में तेजी लाई जा रही है। निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी फार्मों का पंजीकरण पूरा किया जाएगा, जिससे मतदाता सूची अधिक सटीक हो सके।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में केवल पात्र और वर्तमान मतदाताओं के नाम ही शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed