फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Silence kept for the souls of the dead of the train accident

Shamli News: रेल हादसे के मृतकों की आत्मा शांति के लिए रखा मौन

Mon, 05 Jun 2023 05:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
Silence kept for the souls of the dead of the train accident
-जिला बार एसोसिएशन सभागार में सेवानिवृत्त कर्मचारी, पेंशनर एसोसिएशन ने की बैठक
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। तहसील स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की बैठक हुई। इस दौरान बालासोर रेल हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। वहीं घायल यात्रियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

रविवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की बैठक में 25 सदस्यों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने बालासोर रेल हादसे पर दुख जताया और कहा कि यह हादसा रेलवे अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुआ है सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक में बालासोर रेल हादसे में जान गवाने वाले 275 लोगों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही सरकार से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। बैठक में बार एसोसिएशन अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह बेनीवाल, चंद्रपाल सिंह निर्वाल, ऋषिपाल सिंह, बालकिशन आर्य, गोविंद, जयपाल सिंह, वीरसेन मलिक, नवरतन शर्मा, गोवर्धनदास, रामपाल सिंह, अमन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed