{"_id":"657366e97fc8de8d7709db24","slug":"shutdown-from-11th-december-for-shifting-of-132-kv-power-line-shamli-news-c-26-1-smrt1047-13074-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 132 केवी की बिजली की लाइन शिफ्टिंग करने के लिए मिला 11 दिसंबर से शटडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 132 केवी की बिजली की लाइन शिफ्टिंग करने के लिए मिला 11 दिसंबर से शटडाउन
Sat, 09 Dec 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
शामली। बलवा उपरिगामी रेलवे पुल और एप्रोच रोड के ऊपर से गुजर रही 132 केवी बिजली की हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग के लिए शटडाऊन मिल गया है। बिजली की हाइटेंशन लाइन शिफ्टिंग के लिए आगामी 11 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर तक कार्य चलेगा। 20 दिसंबर के बाद बलवा उपरिगामी रेलवे पुल एवं एप्रोच रोड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अगले 15 दिन में बलवा उपरिगामी पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा।
दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे का शामली बाईपास पर बलवा उपरिगामी रेलवे पुल का कार्य बिजली की तीन लाइन 220 केवी, 132- 132 केवी की हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग नहीं होने के कारण उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड का कार्य बाधित हो रहा था। बलवा उपरिगामी रेलवे पुल की दिशा की ओर एप्रोच रोड पर 132 केवी की हाईटेंशन बिजली की लाइन शिफ्टिंग होने के लिए उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन से आगामी 11 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर तक शटडाउन मिला है। शटडाउन के दौरान 132 केवी की बिजली की हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग का कार्य चलेगा। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मेनेजर जितेंद्र बालियान ने बताया कि 20 दिसंबर को बिजली की 132 केवी की हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा होने के बाद बलवा उपरिगामी रेलवे पुल और एप्रोच रोड निर्माण कार्य शुरु हो पाएगा। अगले 15 दिन में बलवा उपरिगामी रेलवे पुल और एप्रोच रोड का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।