फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shooters of Shamli Rifle Club won medals in Panipat

शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने पानीपत में जीते पदक

Thu, 19 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shooters of Shamli Rifle Club won medals in Panipat
शामली। शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने 13 से 17 मई तक अर्जुन शूटिंग एकेडमी पानीपत में आयोजित आठवीं श्रीदत्त माली मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण सहित चार पदक और चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

पानीपत में आयोजित पांच दिवसीय ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाज शामली निवासी जतिन निर्वाल ने एयर पिस्टल (एनआर) वर्ग में टॉप आठ खिलाड़ियों के फाइनल मुकाबले में सबको पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन ऑफ चैंपियंस के खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

आयोजन समिति ने जतिन निर्वाल को 5100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एयर राइफल एनआर वर्ग में गांव कासमपुर निवासी अक्षय जावला ने 395/400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक, एयर पिस्टल एनआर यूथ वर्ग में बनत निवासी वंश चौधरी ने 378/400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक, एयर पिस्टल जूनियर वर्ग में जतिन निर्वाल ने 375/400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक और एयर राइफल आईएसएसएफ वर्ग में गांव भाज्जु निवासी निशांत बालियान ने 584/600 अंकों के साथ कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शामली पहुंचने पर विधायक प्रसन्न चौधरी ने अपने कार्यालय पर खिलाड़ियों का स्वागत किया। मौके पर क्लब अध्यक्ष व कोच मुकेश चौधरी, ललित कुमार, वीरपाल सिंह, बिल्लू चौधरी, कुश, अंकुर, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed