{"_id":"6aa6f17760d2caf53f087419","slug":"as-soon-as-you-change-the-sim-your-mobile-phone-will-tell-you-that-i-am-here-shamli-news-c-26-1-sal1002-173933-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सिम बदलते ही मोबाइल फोन बताएगा... मैं यहां हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सिम बदलते ही मोबाइल फोन बताएगा... मैं यहां हूं
Mon, 14 Sep 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
शामली। मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है। चोरी और गुम हुए मोबाइल दिल्ली के रास्ते कई राज्यों तक पहुंच रहे हैं। मोबाइल फोन में सिम बदलते ही वह पुलिस के रडार पर आ जाता है। शामली पुलिस अब तक दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत के 1200 से ज्यादा गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 से अब तक बरामद किए गए अधिकांश मोबाइल फोन जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और गुरुग्राम से मिले हैं।
दिल्ली मुख्यालय, यहां से विभिन्न राज्यों को जाते हैं फोन
पुलिस की जांच में सामने आया कि चोरी हुए मोबाइल फोन दिल्ली पहुंचने के बाद अलग-अलग राज्यों में भेजे जाते हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर नगालैंड और ओडिशा तक इनका नेटवर्क है। पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार और हरियाणा में भी मोबाइल फोन भेजे जाने की जानकारी पुलिस जांच में सामने आई है।
तीन गिरोह का हो चुका खुलासा
पुलिस ने जम्मू और दिल्ली में मोबाइल फोन बेचने वाले तीन गिरोह का पिछले दिनों खुलासा किया है। इन गिरोह के माध्यम से चोरी और गुम हुए फोन दूसरे राज्यों तक पहुंचाए जा रहे थे। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
हर माह 250 से ज्यादा मोबाइल बरामद
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार गुम हुए फोन में जैसे ही दूसरा सिम डाला जाता है, वह पुलिस के रडार पर आ जाता है। पुलिस लोकेशन ट्रेस करती है। सर्विलांस सेल हर माह 250 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद कर रहा है। पुलिस लाइन में प्रत्येक माह कार्यक्रम आयोजित कर बरामद फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा रहे हैं।
सीईआईआर पोर्टल
मोबाइल फोन गुम होने पर सबसे पहले संबंधित दूरसंचार कंपनी से सिम बंद करानी चाहिए। इसके बाद दूसरी सिम लेकर केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर यानी सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसमें मोबाइल का आईएमईआई नंबर, बिल और पहचान संबंधी जानकारी देनी होती है। शिकायत सर्विलांस सेल तक पहुंचती है। पुलिस फोन को ब्लॉक करने के साथ उसकी निगरानी शुरू कर देती है।
लोग बोले, फोन वापस मिला तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा
लिलौन निवासी आसिफ ने बताया कि एक अगस्त को उसका मोबाइल फोन गुम हो गया था। पुलिस ने एक सितंबर को दिल्ली से उसका फोन बरामद कर उसे लौटाया है। कैराना निवासी विनोद ने बताया कि फोन चोरी होने के दो माह के अंदर ही पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।
मोबाइल फोन गुम होने पर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस मोबाइल बरामद करने का पूरा प्रयास करेगी। जल्द ही मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का भी खुलासा किया जाएगा। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी शामली