फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Workers protest at the Collectorate against the attack on Chandrashekhar Azad's convoy.

Shamli News: चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Mon, 14 Sep 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 14 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Workers protest at the Collectorate against the attack on Chandrashekhar Azad's convoy.
भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के नगीना विधायक चंद्रशेखर आजाद के काफीले पर हमले के विरोध में कलक्ट्
शामली। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में रविवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम न्यायिक श्याम नारायण शुक्ला ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र में विनोद कुमार साहनी निषाद की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के संस्थापक एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी के रामनगर में पुलिस ने रोका और उनके काफिले पर हमला किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभात अनुज भारती ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद गरीब, मजदूर, दलित, मुस्लिम, पिछड़े और शोषित-वंचित समाज की आवाज हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेता और संवैधानिक अधिकारों के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान राव मौसम अली, विधानसभा प्रभारी राजकुमार, अंकुश गौतम, सुमित महावत, गौरव कुमार, सतेंद्र झाल, मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed