फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   She crushed by truck

ट्रक ने युवती को कुचला

Fri, 20 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 20 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
She crushed by truck
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। बुढ़ाना मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने युवती को छोड़कर भागे युवक के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाइक सवार युवक-युवती कांधला से बुढ़ाना की ओर जा रहे थे। रेलवे फाटक भारसी रजवाहे के समीप पहुंचने पर पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। पहिये के नीचे आने के कारण युवती की मौत हो गई, जबकि युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


इससे पहले कि मौके पर भीड़ इकट्ठा होती और पुलिस पहुंचती, घायल युवक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया तथा मृतक युवती की शिनाख्त करने में जुट गई। पुलिस के मुताबिक युवती के पर्स से इंडियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर वुमन एजूकेशन एंड ट्रेनिंग नई दिल्ली का कार्ड मिला। जिस पर उसका नाम सपना पुत्र शीशपाल और माता का नाम मंजू देवी लिखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद पुलिस ने शामली से जानकारी कराई, तो पता चला कि युवती शामली के मोहल्ला रेलपार की रहने वाली है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन कांधला पहुंचे। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक साहब सिंह का कहना है कि युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


आखिर कौन था युवती के साथ  
हादसे में युवती की मौत के बाद मौके से युवक का फरार होना चर्चा बना हुआ है। पुलिस भी इसका पता लगा रही है। थानाध्यक्ष कांधला का कहना है कि इस बारे में जानकारी की  जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed