फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli : Wife killed husband by knife along with lover, lover arrested, search for woman continues

Shamli: पति की चाकू से गोदकर हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने दिया वारदात को अंजाम, एक गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2022 03:30 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Jun 2022 03:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में रविवार को एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पत्नी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Shamli : Wife killed husband by knife along with lover, lover arrested, search for woman continues

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमित चंडीगढ़ के थाना मलोया सेक्टर-38 वेस्ट के गांव ड्डडू माजरा का रहने वाला था। सात वर्ष पहले उसकी शादी शिवांगी पुत्री रणवीर से हुई थी। दोनों का एक बेटा चीकू है।
विज्ञापन


बताया गया कि 24 जून को शिवांगी बेटे को लेकर अपने प्रेमी जतिन पुत्र निक्की के साथ फरार हो गई थी। अमित को पता चला कि वह शामली के मोहल्ला हरदेव नगर में किराए के मकान में प्रेमी के साथ रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BKU महापंचायत की तस्वीरें: नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध, मेरठ में उर्जा भवन पर जुटे किसान, धरनास्थल पर ही तलीं पूड़ियां

इसके बाद वह पत्नी शिवांगी की तलाश में दोस्तों के साथ शामली आया। वह घर में दाखिल हुआ तो शिवांगी और जतिन ने गर्दन पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं वारदात को अंजाम देकर पत्नी बेटे को लेकर फरार हो गई। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

अमित की मां ने कराई थाने में रिपोर्ट दर्ज
हत्या की घटना से अमित के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे की मौत का पता चलते ही मां को गहरा सदमा पहुंचा। वह चंडीगढ़ से शामली पहुंची और थाने में शिवांगी व जतिन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
आरोपी जतिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस लगातार मामले की जांचे में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed