फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BKU महापंचायत की तस्वीरें: मेरठ में उर्जा भवन पर जुटे सैकड़ों किसान, नरेश टिकैत बोले- किसानों के हित की बात करे सरकार

Mon, 27 Jun 2022 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Jun 2022 02:11 PM IST
सार

नलकूपों पर मीटर के विरोध में भाकियू आज उर्जा भवन पर महापंचायत कर रही है।

विज्ञापन
BKU Mahapanchayat : Meters will not be installed on tube wells, Mahapanchayat today
BKU mahapanchayat, किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

बिजली कटौती, अधिक बिजली बिल और नलकूपों पर मीटर लगाए जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के किसान आज ऊर्जा भवन पर महापंचायत कर रही है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत और युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत आज किसानों के बीच पहुंचे। इससे पहले रविवार को किसानों ने गांव-गांव घूमकर जनसंपर्क किया और महापंचायत में अधिक से अधिक किसानों से पहुंचने का आह्वान किया। सोमवार को सुबह से ही काफी संख्या में किसान उर्जा भवन पर जुटने लगे।



सभी किसान अपने साथ ट्यूबवैल पर लगए गए मीटर लेकर पहुंचे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि यदि अधिकारियों ने मीटर जमा नहीं किए तो अफसरों के दफ्तर में मीटर भर दिए जाएंगे। इस दौरान किसानों ने खाना बनाने के लिए धरनास्थल पर ही कढ़ाई चढ़ा दी। प्रशासन ने  किसानों के लिए स्वच्छ पानी के टैंकर लगाए हैं। दोपहर बाद किसानों के बीच पहुंचे भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसान हित में काम नहीं कर रही है। नलकूपों पर मीटर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। 

BKU Mahapanchayat : Meters will not be installed on tube wells, Mahapanchayat today
BKU mahapanchayat, किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

ट्यूबवैल से मीटर उतार कर साथ लाए सभी किसान 
भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में मेरठ मंडल के जनपदों से किसान आज सुबह से ही ऊर्जा भवन पर पहुंचने शुरू हो गए। किसान अपने साथ अपने-अपने ट्यूबवैल से बिजली के मीटर उतारकर भी लाए हैं। जिन्हें जमा करने के लिए ऊर्जा भवन में जद्दोजहद चल रही है। हालांकि विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत की नेतृत्व वाले किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता की और उनकी मांगों को सुना। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का हल कराने का आश्वासन दिया। 

BKU Mahapanchayat : Meters will not be installed on tube wells, Mahapanchayat today
BKU mahapanchayat, किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

धरने पर डटे किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर आसानी से बिजली के मीटर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जमा नहीं किए तो सभी मीटर पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कार्यालय में भर दिए जाएंगे। किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियाें में सवार होकर लगातार ऊर्जा भवन पहुंच रहे हैं। देहाती गीतों से भी ऊर्जा भवन गूंज रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BKU Mahapanchayat : Meters will not be installed on tube wells, Mahapanchayat today
BKU mahapanchayat, किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, सरकार ने किसानों की नलकूपों पर भी मीटर लगाने का निर्णय लिया है। कुछ ट्यूबवैलों पर मीटर लगाए भी जा चुके हैं। किसान इसका विरोध कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के नेता कई बार पीवीवीएनएल के अधिकारियों से मिलकर नलकूपों पर मीटर नहीं लगाने की मांग कर चुके हैं।
 

विज्ञापन
BKU Mahapanchayat : Meters will not be installed on tube wells, Mahapanchayat today
BKU mahapanchayat, किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन के मेरठ मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान, राजकुमार करनावल, बबलू जिटौली आदि का कहना है कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। न तो किसानों को पर्याप्त बिजली मिल रही है और जबरन नलकूपों पर मीटर लगाने का दबाव बनाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed