फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Two youths accused of sexual hrassment of a woman after taking her to a factory

पीड़िता की आपबीती: स्टेशन से घर जाते वक्त जबरन ले गए, बंद फैक्टरी में बनाया हवस का शिकार, दो युवकों पर आरोप

Mon, 01 Jul 2024 04:32 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jul 2024 04:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में एक महिला ने दो आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि स्टेशन से घर जाते वक्त उसे आरोपी जबरन एक बंद पड़ी फैक्टरी में ले गए और वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Shamli: Two youths accused of sexual hrassment of a woman after taking her to a factory
युवती से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर से रेलवे स्टेशन जा रही महिला को दो युवक जबरदस्ती पकड़कर बंद पड़ी चम्मच फैक्टरी में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता ने धमकी दी कि अगर उसने कहीं पर शिकायत की तो उसके पति की हत्या कर देंगे। दो दिन बाद पीड़िता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


एक गांव निवासी पीड़िता ने शहर कोतवाली में परिजनों संग पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी कि दो दिन पहले 29 जून को वह घर से पैदल ही निकट के रेलवे स्टेशन पर जा रही थी। रास्ते में गांव के दो लोग उसे पकड़कर जबरन बंद पड़ी चम्मच फैक्टरी में ले गए।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: पत्नी की लाश के किए चार टुकड़े: अरबाज के घर पर लटका ताला, आखिर काैन थी चाहत? कई सवालों के जवाब ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर आरेापी उसे किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों के जाने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर ले गए।

पीड़िता का आरोप है कि उस दिन रात करीब साढ़े 10 बजे एक आरोपी युवक का पिता अन्य दो लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और उसके पति को धमकी दी कि अगर उसने कोई कानूनी कार्रवाई कराई तो उसके पति को रोज रेल से रोज आता है, उसे जान से मार देंगे।

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से वह काफी डरी हुई है, जिस कारण उस दिन रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाई। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed