{"_id":"670fb61e6f6aae03d30e1f48","slug":"shamli-the-secret-of-deepak-s-death-will-be-revealed-on-the-remand-of-the-murderers-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: हत्यारोपियों की रिमांड पर खुलेगा दीपक की मौत का राज, प्रेम कहानी का हुआ था दर्दनाक अंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: हत्यारोपियों की रिमांड पर खुलेगा दीपक की मौत का राज, प्रेम कहानी का हुआ था दर्दनाक अंत
Wed, 16 Oct 2024 06:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:19 PM IST
सार
बिजनौर जिले के स्योहारा थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव व महिला कांस्टेबल अन्नू ने अंबाला से प्रेमी युगल को बरामद किया था। दरोगा सभी को शामली के मोहल्ला दयानंद नगर स्थित अपने घर ले गया था। वहां प्रेमी दीपक (19) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
दीपक का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के मोहल्ला दयानंदनगर में बिजनौर पुलिस की हिरासत में प्रेमी दीपक की मौत के मामले में पुलिस आरोपी लड़की के परिजनों को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। ताकि युवक की मौत की गुत्थी को सुलझाया जा सके। क्योंकि पुलिस अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि दीपक की हत्या की गई या फिर आत्महत्या की। हालांकि चार आरोपियों को इस मामले में जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
बिजनौर जिले के स्योहारा थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव व महिला कांस्टेबल अन्नू ने अंबाला से प्रेमी युगल को बरामद किया था। प्रेमी युगल कुछ दिन पहले फरार हुआ था। पुलिस टीम के साथ प्रेमिका के परिजन भी थे। दरोगा सभी को शामली के मोहल्ला दयानंद नगर स्थित अपने घर ले गया था। रात में प्रेमी दीपक (19) निवासी गांव गल्लाखेड़ी थाना स्योहारा जिला बिजनौर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा सुनील उसका शव लेकर शहर कोतवाली पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। दीपक पर अपने पड़ोस के गांव की 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण करके ले जाने का मामला स्योहारा थाने पर दर्ज कराया गया था।
सोमवार देर रात दीपक के पिता अरविंद की तरफ से शहर कोतवाली में स्योहारा थाने पर तैनात दरोगा सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव व कांस्टेबल अन्नू के खिलाफ हत्या की साजिश में शामिल होने और किशोरी, उसके पिता, चाचा, मामा के लड़के के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रेमिका के मामा का लड़का मुरादाबाद का निवासी है और यूपी पुलिस में सिपाही है, वह वर्तमान में बरेली में तैनात है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में दरोगा सुनील कुमार, प्रेमिका के पिता, चाचा और मामा के लड़के को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है, जबकि प्रेमिका के नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह मेरठ भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, दीपक के परिजनों की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग के कारण मौत होना सामने आया है। मगर यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि दीपक ने फंदा लगाया या किसी ने उसे मारकर लटकाया। जल्द ही लड़की के गिरफ्तार पिता, चाचा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके लिए कोई में रिमांड याचिका लगाई जाएगी।
पुलिस ने छानी बिजनौर और सहारनपुर की खाक
कोतवाली पुलिस, एसओजी की टीम ने मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में बुधवार को बिजनौर और सहारनपुर के कई स्थानों पर दबिश दी, मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कोतवाली पुलिस, एसओजी की टीम ने मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में बुधवार को बिजनौर और सहारनपुर के कई स्थानों पर दबिश दी, मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डाक्टरों के बयान दर्ज करेगी पुलिस
कोतवाली पुलिस जल्द ही पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों के बयान दर्ज करेगी। देखा जाएगा कि किस स्थिति में उसका शव लटका मिला। एसपी ने बताया कि जल्द ही बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कोतवाली पुलिस जल्द ही पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों के बयान दर्ज करेगी। देखा जाएगा कि किस स्थिति में उसका शव लटका मिला। एसपी ने बताया कि जल्द ही बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।