फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli sugar mill's purchasing centers will be reduced in the new crushing season

नए पेराई सत्र में कम किए जाएंगे शामली चीनी मिल के क्रय केंद्र

Fri, 26 Aug 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shamli sugar mill's purchasing centers will be reduced in the new crushing season
चीनी मिलों के भुगतान की अपने कार्यालय में समीक्षा करती डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शुक्रवार को जिले की सभी चीनी मिलों के गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने शामली चीनी मिल की भुगतान की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए अगले पेराई सत्र में क्रय केंद्रों में कटौती करने के निर्देश जिला गन्ना अधिकारी को दिए। उन्होंने चेताया कि अगला पेराई सत्र शुरू होने से पहले पूरा भुगतान नहीं किया गया तो मिलों का गन्ना क्षेत्रफल घटाने की संस्तुति की जाएगी।
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली, ऊन और थानाभवन चीनी मिल ने पेराई सत्र 2021-22 में 1151.65 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा। जिसमें शामली चीनी मिल ने 374.67 करोड़, ऊन मिल ने 337 करोड़ रुपये, थानाभवन चीनी मिल ने 439.99 करोड़ रुपये की खरीद की। जिसमें शामली चीनी मिल का सबसे कम गन्ना मूल्य भुगतान है। शामली चीनी मिल ने 149.97 करोड़, ऊन चीनी मिल ने 189.72 करोड़ रुपये, थानाभवन चीनी मिल ने 229.18 करोड़ का भुगतान किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने गन्ना मूल्य भुगतान देरी से किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने चीनी मिलों के अफसरों को बकाया भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि वर्ष 2022-23 का नया गन्ना पेराई शुरू होने से पहले सभी चीनी मिलें संपूर्ण गन्ना भुगतान कर दें। समय पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न करने वाली मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगामी सुरक्षण में पूर्ण भुगतान नहीं करने वाली मिलों का गन्ना क्षेत्रफल काटने की संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त डीएम ने कहा कि 15 अक्टूबर तक मिलों में मेंटीनेंस कार्य पूरा कर लिया जाए। उन्हाेंने अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक पेराई सत्र शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा कि आगामी पेराई सत्र में नियमानुसार गन्ना मूल्य भुगतान के लिए पिछले तीन वर्ष के भुगतान के तिहाई के बराबर सीसीएल के लिए आवेदन बैंकों में करें। बैठक में एडीएम संतोष कुमार, शामली चीनी मिल के एवीपी प्रदीप कुमार, गन्ना महाप्रबंधक सुशील कुमार व सहायक एकाउंट हेड विजित जैन, ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक डॉ. कुलदीप पिलनिया, थानाभवन मिल के यूनिट हेड जीवी सिंह, अकाउंट हेड सुभाष बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed