फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli sugar mill inaugurated, crushing season begins

Shamli News: शामली चीनी मिल का हुआ शुभारंभ, पेराई सत्र शुरू

Tue, 26 Nov 2024 02:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 26 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Shamli sugar mill inaugurated, crushing season begins
शामली शुगर मिल के ​केन यार्ड में गन्ना डालते मिल अ​धिकारी व गणमान्य लोग । संवाद
शामली। अपर दोआब चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र 2024-25 विधि विधान से पूजन के साथ चेन में गन्ना डालकर चालू हो गया है। शामली मिल में सबसे पहले गन्ना लाने वाले बोगी-ट्राॅली किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को राधाकृष्ण मंदिर में पंडित ने हवन संपन्न कराया। मुख्य यजमान के रूप में मिल के यूनिट हैड डाक्टर अशोक कुमार सिंह, त्रिवेणी के गन्ना हैड राजेश शुक्ला, आईटी हेड रमाकांत सिंह, प्रदीप सल्लार, गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, उप गन्ना महाप्रबंधक सतीश बालियान वित्त महाप्रबंधक नवीन अग्रवाल रहे। बाद में चेन में डीएम अरविंद चौहान डीसीओ रंजीत सिंह, शामली गन्ना सहकारी समिति सचिव ओमप्रकाश सिंह शामली मिल के अधिकारियों और किसानों ने गन्ना डाला।
विज्ञापन

मौके पर सबसे पहले गन्ना लाने वाले लिलौन के किसान राजेंद्र और वेदपाल, खंदरावली निवासी सोमपाल ट्राॅली किसान को फूलमाला पहना कर और शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। नरियल फोड़कर पेराई पूजन संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन विक्रांत छोटा, गन्ना परिषद के पूर्व चेयरमैन वीर सिंह मलिक, समिति के पूर्व चेयरमैन मनोज मालेंडी, डायरेक्टर विनोद कुमार, किसान नेता कुलदीप पंवार आदि मौजूद रहे।
गन्ना महाप्रंबधक सतीश बालियान ने बताया कि शामली मिल गेट पर एक हजार क्विंटल और खरीद केंद्रों से 12 हजार क्विंटल गन्ना इकट्ठा हो गया है। पेराई सत्र भी मिल अधिकारियों ने शुरू कर दिया है।

- पहली बार टोकन सिस्टम से गन्ने की तौल शुरू
गन्ना महाप्रबंधक सतीश बालियान ने बताया कि अपर दोआब चीनी मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों को गेट के बाहर मिल कर्मचारियों की ओर से टोकन दिया जाएगा। टोकन को किसानों की ओर से तौल केंद्र पर दिया जाएगा। तौल केंद्र पर किसानों की ओर से टोकन दिए जाने के बाद गन्ने की बोगी, ट्राॅली की तौल होगी। उन्होंने बताया कि मिल गेट पर आने के बाद किसानों को कर्मचारी को पर्ची नंबर बताना होगा। उसके बाद किसान को टोकन मिल जाएगा।टोकन सिस्टम पहली बार शामली मिल में लागू किया गया है। जिसे किसानों पसंद कर रहे हैं। देर शाम मिल को चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed