{"_id":"655d01bfd2f78e62c300ecb4","slug":"shamli-news-shamli-news-c-26-1-smrt1047-12222-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मिल को बिकवा दो, संपूर्ण भुगतान ले लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मिल को बिकवा दो, संपूर्ण भुगतान ले लो
Wed, 22 Nov 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
शामली डीएम कैंप कार्यालय में मिला मालिक रजत लाल व किसानो के साथ होती बैठक व मौजूद डीएम व एड
शामली। अपर दोआब चीनी मिल ऐसे नाजुक मोड पर आ गई है कि घाटे के चलते किसानों का 221 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान नहीं हो पा रहा है। संपूर्ण गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शामली चीनी मिल पर किसानों का बेमियादी धरना पिछले 92 दिन से चल रहा है। सोमवार की देर रात डीएम रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई वार्ता में चीनी मिल मालिक रजत लाल ने साफ कह दिया है कि वह चीनी मिल बेचना चाहते हैं, खरीदार की तलाश है। मिल को बिकवा दो और संपूर्ण भुगतान ले लो, या फिर मिल को चलवा दो। मिल चलने के बाद चीनी बेचकर भुगतान किया जाएगा।
संपूर्ण गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों का शामली चीनी मिल के बाॅयलर हाऊस में पिछले 92 दिन से धरना चल रहा है। लगातार चल रही वार्ताओं में सोमवार की देर रात डीएम रविंद्र सिंह के कैंप कार्यालय में शामली मिल के चेयरमैन लाला रजत लाल और किसानों की बैठक हुई। जिसमें मिल मालिक ने कहा कि मैं किसानों का रुपया रखना नहीं चाहता हूं, मेरे पास रुपये नहीं है। कहा कि या तो मिल चलवा दो, चीनी की बिक्री कर बकाया भुगतान दिया जाएगा। यदि किसान अभी बकाया भुगतान चाहते हैं तो मिल को बेचकर पिछले सत्र का 221 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान किया जाएगा।
चलती मिल बेची जाएगी तो अच्छा खासा पैसा मिल सकता है। बंद चीनी मिल घाटे में बेची जाएगी। किसानों को फैसला लेना है कि शामली मिल चले या बंद हो। शामली मिल चलेगी तो नई चीनी बनने के बाद किसानों का जनवरी तक बकाया गन्ना भुगतान हो सकता है। बैठक में किसानों का नेतृत्व कर रहे संजीव लिलौन ने बताया कि किसानों से आपस में वार्ता करने के बाद जिला प्रशासन और चीनी मिल को अवगत कराया जाएगा। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को दिए चीनी मिल के प्रपोजल आने के बाद निर्णय लिया जाएगा। किसानों के निर्णय के बाद ही मिल के चेयरमैन से वार्ता की जाएगी।