फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Chief Minister Yogi Adityanath will hold a rally in Kairana on 8 November and Minister Suresh Rana inspected the meeting place

सीएम योगी की जनसभा: कैराना में तैयारियां तेज, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने किया निरीक्षण, आठ नवंबर को आएंगे मुख्यमंत्री

Sat, 06 Nov 2021 12:42 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Nov 2021 12:42 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ नवंबर को कैराना में जनससभा को संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही है। वहीं कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने शुक्रवार को जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Shamli News: Chief Minister Yogi Adityanath will hold a rally in Kairana on 8 November and Minister Suresh Rana inspected the meeting place
कैराना में सीएम योगी के कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आठ नवंबर को सीएम योगी के कैराना आगमन को लेकर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री ने बैठक कर सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने का खाका तैयार किया।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले आठ नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली के कैराना आ रहे हैं। सीएम ऊंचा गांव में बनने वाले पीएसी बटालियन कैंप की भूमि के शिलान्यास सहित करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव से जनसभा की सुरक्षा व्यवस्था के साथ चर्चा की। बाद में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान, भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, शगुन मित्तल सहित अन्य पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन


सभी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री ने सीएम योगी के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि सीएम योगी आठ नवंबर को सुबह दस बजे कैराना पहुंचेंगे। दावा किया है कि एतिहासिक जनसभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें

अनिल चौहान को सौंपी कैराना विधानसभा की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा सहित भाजपा नेता तैयारी में जुटे हुए हैं। कैबिनेट मंत्री ने वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान को कैराना विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी हैं। अनिल चौहान से वार्ता कर कैराना विधानसभा के कार्यकर्ताओं व लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में लाने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं उन्होंने विधानसभा से कार्यकर्ताओं व लोगों के कार्यक्रम स्थल पर लाने के लिए बसों की व्यवस्था की भी जिम्मेदारी अनिल चौहान को सौंपी हैं। अनिल चौहान ने कहा कि कैराना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने वादे के मुताबिक पीएसी बटालियन कैंप की सौगात देने जा रहे हैं। इससे व्यापारियों व आम जनमानस की सुरक्षा मजबूत होगी। गुंडागर्दी का पूरी तरह खात्मा होगा और खुशहाली व विकास के रास्ते खुलेंगे। 

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

एडीजी ने सीएम के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
मुख्यमंत्री के कैराना आगमन को लेकर शुक्रवार सुबह एडीजी पीएसी आगरा जोन अजय आनंद विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में पहुंचे। जहां पर उन्होंने एसपी सुकीर्ति माधव के साथ सीएम के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिसके बाद एडीजी ऊंचा गांव पीएसी कैंप की भूमि पर भी पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed