फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Chief Judicial Magistrate has summoned Parminder to court in case of absconding of five prisoners including Khalistani terrorist

यूपी: खालिस्तानी आतंकी समेत पांच कैदियों को फरार कराने का मामला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने परमिंदर को कोर्ट में किया तलब

Tue, 29 Mar 2022 07:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 29 Mar 2022 07:57 PM IST
सार

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने परमिंदर को मुजफ्फरनगर जेल से कोर्ट में तलब किया। वहीं मुजफ्फरनगर जेल प्रशासन ने कोर्ट को रिपोर्ट भेजी कि परमिंदर उर्फ पैंदा पंजाब की पटियाला जेल में बंद है।

विज्ञापन
Shamli News: Chief Judicial Magistrate has summoned Parminder to court in case of absconding of five prisoners including Khalistani terrorist
कोर्ट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

26 नवंबर 2016 को पंजाब की नाभा जेल तोड़ कर एक खालिस्तानी आतंकी सहित पांच कैदियों को फरार कराने के बाद फॉर्च्यूनर गाड़ी से भाग रहे परमिंदर उर्फ पैंदा को कैराना पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। परमिंदर को बाद में मुजफ्फरनगर जेल से पंजाब जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। पिछले करीब साढ़े पांच साल से परमिंदर की यहां के मुकदमों में कोर्ट में पेशी नहीं हो सकी। मुजफ्फरनगर जेल प्रशासन ने परमिंदर के पंजाब की पटियाला जेल में होने की रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन


26 नवंबर 2016 को परमिंदर उर्फ पैंदा ने पंजाब की नाभा जेल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर वहां से खालिस्तानी आतंकी सहित पांच अन्य कैदियों को फरार करा दिया था। जेल तोड़ने के बाद पंजाब से भागने के दौरान कैराना पुलिस ने परमिंदर को गिरफ्तार कर लिया था। परमिंदर के पास से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी, एक एसएलआर, तीन राइफल, भारी मात्रा में कारतूस और दर्जनों फर्जी आईडी बरामद हुई थीं। कैराना कोतवाली में परमिंदर उर्फ पैंदा के खिलाफ अवैध हथियार व फर्जी आईडी रखने का मुकदमा दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाकियू कार्यकर्ता भड़के: 24 घंटे में दूसरी बार शिवाया टोल पर कब्जा, सभी लाइनें कराईं फ्री, जानें क्यों है इतना गुस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद ही पंजाब पुलिस परमिंदर को मुजफ्फरनगर जेल से अपने यहां के मुकदमों के कारण पंजाब ले गई थी। जिसके कारण परमिंदर उर्फ पैंदा की कैराना कोतवाली में दर्ज मुकदमों में कोर्ट में पेशी नहीं हो सकी। वहीं, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने परमिंदर को मुजफ्फरनगर जेल से कोर्ट में तलब किया। जिसके बाद मुजफ्फरनगर जेल प्रशासन ने कोर्ट को रिपोर्ट भेजी कि परमिंदर उर्फ पैंदा पंजाब की पटियाला जेल में बंद है। कोर्ट में परमिंदर की अगली तारीख छह अप्रैल लगाई है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार के छह मंत्री: विभाग मिलते ही किए बड़े वादे, कोई दूसरी बार तो कोई पहली बार निभाएगा अहम जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed