फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी सरकार के छह मंत्री: विभाग मिलते ही किए बड़े वादे, कोई दूसरी बार तो कोई पहली बार निभाएगा अहम जिम्मेदारी

Tue, 29 Mar 2022 05:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 29 Mar 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
Yogi government 2.0: six ministers of West UP have promise to public for development in next fiver years
दिनेश खटीक और कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : amar ujala

मेरठ, सहारनपुर, बागपत और मुजफ्फरनगर जिले से इस बार छह राज्यमंत्री बनाए गए हैं। इन सभी पर अहम जिम्मेदारी हैं। ऐसे में चार जिलों के इन छह मंत्रियों का विकास में बड़ा योगदान रहेगा।



दिनेश खटीक बोले, रजबहे में हेड से टेल तक मिला किसानों को पानी 
हस्तिनापुर से विधायक दिनेश खटीक को एक बार फिर से जल शक्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। राज्यमंत्री दिनेश खटीक का कहना है कि किसानों को सिंचाई में असुविधा न हो इसके लिए हेड से टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा। जहां पर रजबहे की पटरी खराब हैं, उनको पूरी तरह से ठीक कराया जाएगा। बुंदेलखंड में जो नई नहरों के निर्माण का काम चल रहा है, उसे तेजी से पूरा कराएंगे। सभी नहरों का व्यवस्थीकरण और नहरों की पटरी, पुलियों का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा।

Yogi government 2.0: six ministers of West UP have promise to public for development in next fiver years
दिनेश खटीक - फोटो : amar ujala

हस्तिनापुर विधानसभा में बाढ़ रोकने के लिए नए बांध बनवाए जाएंगे। मखदूमपुर में गंगा घाट का निर्माण कराया जाएगा। गंगा किनारे गांवों के लिए जो प्रोजेक्ट बनाए गए थे, उनको तेजी से पूरा कराएंगे। जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक का कहना है कि कार्यों में पारदर्शिता कराएंगे। हस्तिनापुर में जो प्रोजेक्ट मिले हैं, उनको तेजी से पूरा कराने का लक्ष्य रहेगा। राष्ट्रीय संग्राहलय के लिए जमीन चिह्नित की जा चुकी है, अब उसकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर जल्द से जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।

Yogi government 2.0: six ministers of West UP have promise to public for development in next fiver years
डॉ. सोमेंद्र तोमर। - फोटो : amar ujala

ऊर्जा में बनाएंगे आत्मनिर्भर, बढ़ेगी उपभोक्ता सेवा: सोमेंद्र तोमर 
मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने ऊर्जा राज्यमंत्री बनने के बाद कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाएंगे। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को परवान चढ़ाने प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की प्राथमिकता रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yogi government 2.0: six ministers of West UP have promise to public for development in next fiver years
सोमेंद्र तोमर - फोटो : amar ujala

तोमर ने कहा कि उपभोक्ता देवो भव: की संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। बिजली चोरी रोककर बिजलीघरों को आदर्श बिजलीघर श्रेणी में लाने का काम किया जाएगा। किसानों को भरपूर बिजली दी जाएगी ताकि उनकी फसल को समय से पर्याप्त पानी मिल सके। विभाग में जो भी योजनाएं चल रही हैं उन्हें समय से पूरा कराया जाएगा। कर्मचारी हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। विभाग के कार्यों में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी। सरकार की जीरो टोलरेंस नीति को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Yogi government 2.0: six ministers of West UP have promise to public for development in next fiver years
जसवंत सैनी, देवबंद विधायक बृजेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में सड़कों का बिछेगा जाल: बृजेश सिंह 
योगी मंत्रिमंडल में  लोक निर्माण राज्यमंत्री बनाए गए देवबंद विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त कराएंगे। अधूरी सड़कों का निर्माण जल्द पूरा होगा। हर गांव तक पक्की सड़क बने, यह प्राथमिकता में होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed