फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाकियू कार्यकर्ता भड़के: 24 घंटे में दूसरी बार शिवाया टोल पर कब्जा, सभी लाइनें कराईं फ्री, जानें क्यों है इतना गुस्सा

Tue, 29 Mar 2022 05:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 29 Mar 2022 05:41 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: BKU leaders have protest on Sivaya toll plaza after arrested many of officers of bhakiyu by Muzaffarnagar police
भाकियू ने शिवाया टोल प्लाजा फ्री कराया। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस द्वारा भाकियू कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भड़क गए। वहीं राकेश टिकैत के आह्वान पर कार्यकर्ता शिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचे और वहीं पर धरना देकर बैठ गए।

मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी मारपीट के आरोपियों को छुड़ाकर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने सात भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया।

Meerut News: BKU leaders have protest on Sivaya toll plaza after arrested many of officers of bhakiyu by Muzaffarnagar police
भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

जैसे ही भाकियू पदाधिकारियों को हिरासत में लेने का पता संगठन को चला तो कार्यकर्ता भड़क गए। राकेश टिकैत के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचे और वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। 

Meerut News: BKU leaders have protest on Sivaya toll plaza after arrested many of officers of bhakiyu by Muzaffarnagar police
Meerut toll plaza - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने लाइन के बूम हटाकर टोल को फ्री करा दिया। भाकियू के पदाधिकारियों को हिरासत में लेने से किसानों में भारी आक्रोश है। खास बात यह है कि भाकियू कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे में दूसरी बार शिवाया टोल प्लाजा को फ्री कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: BKU leaders have protest on Sivaya toll plaza after arrested many of officers of bhakiyu by Muzaffarnagar police
Meerut toll plaza - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी के नेतृत्व में लाइन नंबर-5 में बैठे हैं, जबकि टोल की आने और जाने वाली सभी लाइन फ्री करा दी गई है।
विज्ञापन
Meerut News: BKU leaders have protest on Sivaya toll plaza after arrested many of officers of bhakiyu by Muzaffarnagar police
मुजफ्फरनगर में भाकियू का धरना खत्म। - फोटो : amar ujala

वहीं मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली में चल रहा भाकियू का धरना समाप्त हो गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। एसपी ट्रैफिक को होटल पर झगड़े और अस्पताल प्रकरण की जांच सौंपी गई। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी वापस लौट गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed