फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Miscreants attempt to kidnap a girl practicing law at gunpoint

Shamli: बुलट सवार युवकों ने महिला अधिवक्ता का पिस्टल के बल पर अपहरण का किया प्रयास, हंगामा

Thu, 02 Nov 2023 08:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Nov 2023 08:53 PM IST
सार

Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में वकालत की पढ़ाई कर रही युवती के अपहरण का प्रयास किया गया। इस दौरान हाथापाई भी हुई। हालांकि लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने ऊन चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Shamli: Miscreants attempt to kidnap a girl practicing law at gunpoint
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद की ऊन तहसील से अपने गांव लौटते समय वकालत की प्रैक्टिस करने वाली युवती का बुलेट सवार दो युवकों ने हरसाना गांव के पास पिस्टल के बल पर अपहरण का प्रयास किया। यही नहीं युवती के साथ हाथापाई भी की गई। लोगों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पता चलने पर अधिवक्ता घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पीड़िता अधिवक्ता के साथी ने ऊन पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


ऊन तहसील में चौसाना निवासी युवती वकालत की प्रैक्टिस करती हैं। गुरुवार की शाम को युवती चौसाना जाने के लिए पुलिस चौकी चौराहे पर पहुंची, लेकिन तब तक बस जा चुकी थी। इसी बीच उनके साथी वकालत की प्रैक्टिस करने वाले साथी बाइक पर पहुंचे और युवती को बैठाकर चौसाना के लिए चल दिए।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: UP: देवबंद में अखिलेश यादव बोले-सपा समर्थकों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही सरकार, PDA गठबंधन पर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उनके पीछे बुलेट पर सवार दो युवक भी चल रहे थे। आरोप है कि दोनों युवकों ने गांव हरसाना में ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया तथा पिस्टल दिखाकर युवती को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। तभी पीछे से राहगीर आ गए। युवती के साथ दोनों आरोपियों ने हाथापाई भी की।

 

लोगों को देखकर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। युवक और युवती को जान से मारने की भी धमकी दी। पता चलने पर अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
 

इस संबंध में युवती के साथ प्रैक्टिस करने वाले साथी ने दो के खिलाफ ऊन पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। झिंझाना थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed