फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Akhilesh Yadav speaks in Saharanpur, Government is filing fake cases against SP supporters who raise voice

UP: देवबंद में अखिलेश यादव बोले-सपा समर्थकों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही सरकार, PDA गठबंधन पर कही ये बात

Thu, 02 Nov 2023 04:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Nov 2023 04:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाने पर सरकार सपा समर्थकों पर फर्जी मुकदमे कर रही है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav speaks in Saharanpur, Government is filing fake cases against SP supporters who raise voice
अखिलेश यादव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को देवबंद में पूर्व विधायक माविया अली के बेटे के शादी समारोह में शिरकत के लिए पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ नारेबाजी करते हुए स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विधायक और सपा नेता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार जनता की आवाज उठाने पर सपा समर्थकों पर फर्जी मुकदमे कर रही है।

विज्ञापन


दोपहर करीब 1.40 मिनट पर अखिलेश यादव का कारों का काफिला फिरदौस गार्डन पहुंचा। यहां पूर्व विधायक माविया अली सहित सपा विधायकों ने उनकी अगुवाई की और बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपने नेता का स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने वर वधू को अपना आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस भर्ती तैनात किया गया था। अखिलेश यादव की झलक पाने को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोंकझोक होते भी देखी गई। वहीं, अखिलेश यादव जब फिरदौस गार्डन पहुंचे तो वह समारोह में जाने वाले गेट से पहले ही कार से उतर गए। जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने पुनः कार में बैठाया और दूसरे रास्ते से भीतर लेकर गए।

सपा मुखिया बोले सपा पीडीए गठबंधन के साथ मिलकर लडेगी चुनाव
कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की आवाज उठाने वाले सपा नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है। लेकिन समाजवादी लोग किसी भी कीमत पर सरकार से नहीं डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

सपा के दिवंगत मंत्री राजेंद्र सिंह राणा के पुत्र सपा नेता कार्तिकेय राणा के मजनूवाला रोड स्थित प्रतिष्ठान पर पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व केबिनेट मंत्री आजम खान के मामले में भाजपा सरकार की दमनकारी नीति का जवाब जनता आगामी चुनाव में देगी।

पीडीए गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी सपा
उन्होंने कहा सपा पीडीए गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनाव में केंद्र में गठबंधन की सरकार बनना लगभग तय है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में सपा ने गठबंधन को चुनाव लड़ने का मसौदा तैयार किया है।

उन्होंने कहा देवबंद भाईचारा की संस्कृति का शहर है, जिसका जंगे आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देवबंद वह स्थान है जिसने उर्दू में शिक्षा दी। लोगों का जीवन बदला है।

ऐसी जगह आकर कार्यकर्ताओं से मिलकर मुझे पूरा भरोसा है कि जो गंगा-जमुनी तहजीब है, आपसी भाईचारा है उसे वापस लौटाने के लिए समाजवादी कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोडेंगे। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के काम करेगी। इसके बाद उन्होंने पूर्व मंत्री राजेंद्र राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कार्यकर्ताओं में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जोश भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed