फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli master plan may be implemented in August

अगस्त में लागू हो सकती है शामली महायोजना

Thu, 07 Jul 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shamli master plan may be implemented in August
महायोजना का मानचित्र - फोटो : SHAMLI
अगस्त में लागू हो सकती है शामली महायोजना
विज्ञापन

शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से शामली महायोजना 2031 आपत्तियों की निस्तारित किए जाने के बाद सहारनपुर में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बोर्ड की बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की जाएगी। बोर्ड की बैठक में अनुमोदन के बाद 15 अगस्त से पहले महायोजना शासन को भेज दी जाएगी, शासन से स्वीकृति के बाद अगस्त में महायोजना लागू होने की संभावना है।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की तरफ से शामली महायोजना 2031 तैयार कर पिछले साल दिसंबर 2021 में हुई बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत की गई थी। 6 जनवरी में शामली महायोजना की अधिसूचना का प्रकाशन करते हुए एक माह यानि 6 फरवरी तक आपत्तियां मांगी गई थीं। फरवरी में विधानसभा चुनाव संपन्न होने पर पहले मार्च और फिर 16 मई तक आपत्तियां मांगी गई थीं। 16 मई तक 315 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। आपत्तियों की सुनवाई का कार्य प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा पांच दिन तक 23 जूून तक पूरा कर लिया गया है। सुनवाई के दौरान ज्यादातर आपत्तियां आवासीय और व्यवसायिक आई। अब आपत्तियों का निस्तारण समिति करेगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के टाऊन प्लानर प्रभात पाल का कहना है कि शामली महायोजना 2031 पर आपत्तियों के निस्तारित करने से पहले समिति के एसोसिएट प्लानर कृष्णमोहन अपनी समिति के सदस्यों के साथ शामली पहुंचकर साइट पर मौके का मुआयना करेंगे। आपत्तियों के निस्तारित करने के बाद मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण बोर्ड की सहारनपुर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में अनुमोदन के लिए रखी जाएगी। बोर्ड बैठक मेेेें शामली महायोजना अनुमोदित होने के बाद शासन को भेजी जाएगी। शासन में शामली महायोजना 2031 स्वीकृत होने के बाद लागू कर दी जाएगी। उनका कहना है कि इसी माह में प्राधिकरण के एसोसिएट टाऊन प्लानर कृष्ण मोहन अपनी समिति के साथ शामली आकर मौके पर निरीक्षण करेंगे। आपत्तियों के निस्तारित होने के बाद जुलाई के अंत में या अगस्त के प्रथम सप्ताह में प्राधिकरण की बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी। अगले माह 15 अगस्त से पहले शामली महायोजना लागू होने की स्वीकृति के लिए शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एमडीए के सचिव करेंगे आपत्तियों का निस्तारण
शामली। शामली महायोजना 2031 की आपत्तियों की सुनवाई मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद आईएएस द्वारा की गई थी। सुनवाई के बाद उनका तबादला मेरठ मंडल के अपर आयुक्त पद हो गया है। प्राधिकरण के सचिव पद पर मथुरा से स्थानांतरित होकर आए आदित्य कुमार प्रजापति को तैनाती दी गई है। टाउन प्लानर प्रभात पाल का कहना है कि आपत्तियों के निस्तारित करने के लिए अधिकारी को नियुक्त करने का नीतिगत मामला है।

वर्जन...
शामली महायोजना की आपत्तियों का निस्तारण एमडीए के सचिव महेंद्र प्रसाद द्वारा किया जाना था। अगर वह रिलीव हो गए हैं तो उनके स्थान पर इसी पद पर आए अधिकारी ही आपत्तियों को निस्तारित करेंगे।
-जसजीत कौर, डीएम शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed