{"_id":"6b02819162d557b8f2077846","slug":"shamli-massive-fire-at-a-furniture-warehouse-in-jalalabad-items-for-wedding-orders-reduced-to-ashes-2026-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: जलालाबाद में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, शादी के ऑर्डर का सामान जलकर राख; लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: जलालाबाद में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, शादी के ऑर्डर का सामान जलकर राख; लाखों का नुकसान
Sun, 22 Nov 2026 11:16 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:16 AM IST
सार
शामली में गंगोह रोड पर नादिर का गोदाम है, जहां रात में फर्नीचर बनाया जा रहा था। सुबह कारीगर काम खत्म करके घर लौटे थे, इसके कुछ ही देर बाद आग लग गई। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट या बीड़ी के कारण आग लगी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग बुझाती फायर ब्रिगेड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जलालाबाद कस्बे के गंगोह रोड स्थित फर्नीचर गोदाम में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे शादी-ब्याह के सीजन के लिए तैयार किया जा रहा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। गोदाम से उठती आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर पहुंची पुलिस और एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
गोदाम के मालिक नादिर ने बताया कि वर्तमान में शादी का सीजन चल रहा है और इसी के चलते गोदाम में फर्नीचर तैयार करने का काम तेजी से चल रहा था। रविवार सुबह करीब सात बजे कारीगर काम खत्म करके घर लौटे थे। इसके कुछ ही देर बाद आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा और तुरंत इसकी सूचना दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक गोदाम आग की लपटों से घिरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सोफा, बेड, दीवान, फोम और लकड़ी काटने की मशीनें सहित लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था।
आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायर स्टेशन प्रभारी युवकेश ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
ये भी देखें...
मेरठ में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत; नशे में धुत चालक गिरफ्तार
ये भी देखें...
मेरठ में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत; नशे में धुत चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
