फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: ITI Student’s Body Found in Tubewell Well, Murder Suspected After Burning

UP: ITI छात्र की निर्मम हत्या, रात को लापता हुआ गोविंद, सुबह कुएं में पड़ी मिली अधजली लाश,परिजनों में कोहराम

Tue, 05 May 2026 10:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 May 2026 10:59 AM IST
सार

शामली के चौसाना क्षेत्र में आईटीआई छात्र गोविंद का शव नलकूप के कुएं में मिला है। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को जलाने के बाद कुएं में फेंका गया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Shamli: ITI Student’s Body Found in Tubewell Well, Murder Suspected After Burning
मौके पर जमा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के चौसाना क्षेत्र में हत्या की वारदात सामने आई। यहां गांव लक्ष्मीपुरा के जंगल में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक नलकूप के कुएं में 20 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी गोविंद पुत्र सुनील के रूप में हुई है, जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का छात्र था।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को जलाया गया और फिर कुएं में फेंक दिया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: आज अहम सुनवाई, सबूत नहीं दे सका साहिल, ब्रह्मपुरी थाने के तीन पुलिसकर्मी अदालत में होंगे पेश
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

रात में घर से लापता हुआ था युवक
परिजनों के अनुसार गोविंद सोमवार रात घर से चंद कदमों की दूरी पर घेर (पशुओं का अहाता) में सो रहा था। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो वह वहां नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

कुछ देर बाद गांव के जंगल में स्थित एक नलकूप के कुएं में शव मिलने की सूचना मिली। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: Shamli: क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 14.20 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी

रंजिश की जानकारी नहीं, पुलिस कर रही जांच
मृतक के चाचा अंकित कुमार ने बताया कि गोविंद का किसी से कोई विवाद या रंजिश होने की जानकारी परिवार को नहीं है। वह इस्सोपुर स्थित केएस डिग्री कॉलेज में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का छात्र था और पढ़ाई कर रहा था।

जिले के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed