{"_id":"64b52c3acca885eca50fe517","slug":"shamli-husband-was-sentenced-to-seven-years-in-the-case-of-dowry-harassment-and-unnatural-relation-2023-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: दहेज उत्पीड़न व अप्राकृतिक कुकर्म के मामले में पति को सात साल की सजा, अर्थदंड भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: दहेज उत्पीड़न व अप्राकृतिक कुकर्म के मामले में पति को सात साल की सजा, अर्थदंड भी लगाया
Mon, 17 Jul 2023 05:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 17 Jul 2023 05:27 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में दहेज उत्पीड़न व अप्राकृतिक कुकर्म के मामले में कोर्ट ने पति को सात साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सास, ननद व ननदोहई को भी सजा सुनाई है। पति को कोर्ट ने अर्थदंड भी सुनाया है।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद में दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने व पति द्वारा आप्राकृतिक कुकर्म करने के मामले में दोष सिद्ध पाये जाने पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश रेशमा चौधरी ने मुजरिम पति, सास, ननद व ननदोई को सजा सुनाई।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक पुंडीर व पीड़िता के अधिवक्ता शगुन मित्तल ने बताया कि 9 जुन 2015 को थाना भवन थाने पर एक विवाहिता ने अपने पति विजय, सास मंजू, ननद पुष्पा व ननदोई मुकेश निवासी अवध बिहार मुजफ्फरनगर के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न व मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पति पर अप्राकृतिक कुकर्म का भी आरोप लगा था।

पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिए थे। अभियोजन पक्ष की और से 6 गवाह पेश किए गये। सोमवार को दोनों पक्षों की बहस सुनने व पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद
अपर जिला सत्र न्यायाधीश रेशमा चौधरी ने दोष सिद्ध पाये जाने पर पति विजय को 7 साल कारावास व 19 हजार रुपये अर्थदण्ड़, सास मंजू को 2 साल कारावास व 9 हजार रुपये अर्थदण्ड, ननद पुष्पा को 2 साल कारावास व 9 हजार रुपये अर्थदण्ड तथा ननदोई मुकेश को 3 साल कारावास व 17 हजार रुपये अर्थदण्ड़ की सजा सुनाई।