फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli HC certified by NQAS

Shamli News: एनक्यूएएस से प्रमाणित हुई शामली एचसी

Fri, 10 Mar 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 10 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Shamli HC certified by NQAS
शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन (एनक्यूएएस) और लक्ष्य कार्यक्रमों के मानकों को पूरा करने पर केंद्र सरकार से प्रमाणित हो गई है। सीएचसी को 93.56 प्रतिशत अंक मिले हैं। केंद्र स्तर पर सीएचसी के प्रमाणित होने पर स्वास्थ्य विभाग में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय निर्माण भवन भारत सरकार की टीम ने पिछले साल 28 से 30 नवंबर तक सीएचसी शामली का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच परख की थी। टीम ने तीन दिन तक राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन के मानकों के आधार पर सीएचसी में इमरजेंसी, प्रयोगशाला, ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी, फार्मेसी एंड स्टोर, एनबीएसयू आदि का निरीक्षण किया था। टीम ने मरीजों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों व चिकित्सकों स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि एनक्यूएएस के मानकों को पूरा करते हुए सीएचसी शामली को 93.56 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से गुणवत्ता के मामले में प्रमाणित हो गई है। इसके साथ ही लक्ष्य कार्यक्रमों में भी सीएचसी प्रमाणित हुई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित होने पर सीएचसी में और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और संसाधनों के लिए अतिरिक्त धनराशि मिलने की उम्मीद है। सीएचसी को मिली इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग में खुशी का माहौल है। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. रामनिवास, हनीफ समेत पूरे स्टाफ को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed