फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Four youths misbehaved with the managing director of the temple committee, one caught

Shamli: युवकों ने मंदिर समिति के प्रबंध संचालक के साथ की अभद्रता, पुलिस ने एक पकड़ा, नरेश टिकैत भी पहुंचे

Tue, 06 Feb 2024 01:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Feb 2024 01:19 PM IST
सार

शामली में भैरव मंदिर समीति के प्रबंध संचालक के साथ सोमवार की रात अभद्रता करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रबंध संचालक ने 12 युवकों के खिलाफ दर्ज मुकदमा कराया था । वहीं मंगलवार को भाकियू नेता नरेश टिकैत भी मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन
Shamli: Four youths misbehaved with the managing director of the temple committee, one caught
भैरव मंदिर समीति के प्रबंधन संचालक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली जनपद के भैरव मंदिर के संचालक पीर शेरनाथ महाराज के साथ सोमवार की रात कार सवार कुछ युवकों ने खुद को पहलवान बताते हुए अभद्रता की। काफी देर तक हंगामा किया गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस अन्य की तलाश में जुटी है। उधर, दुकानों को लेकर चल रहे विवाद में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने मंदिर में पहुंचकर संचालक और अन्य से एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में वार्ता की। सुलह करने की अपील की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बरनावा मे दरगाह नहीं लाक्षागृह: सर्वेक्षण में महाभारत काल के साक्ष्य मिले, राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, दो दिन पूर्व शहर के टंकी रोड स्थित भैरव मंदिर की दुकानों का किराया बढ़ाने और रसीद न देने के विरोध में दुकानदारों ने धरना दिया था। धरने प्रदर्शन के दौरान  हंगामा करने के मामले में मंदिर की प्रबंध समिति के संचालक की गाड़ी घेरकर हमले, जबरन मंदिर में घुसने की कोशिश पर 12 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

प्रबंध समिति के संचालक पीर शेरनाथ महाराज ने बताया कि सोमवार की रात में कार में सवार होकर 4 युवक पहुंचे जो खुद को पहलवान बता रहे थे। उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि सभी नशे में थे। सूचना पाते ही कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। एक को हिरासत में ले लिया । फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

उधर, दुकानों के विवाद को लेकर भाकियू के नरेश टिकैत मंदिर में पहुंचे।संचालक और अन्य से दुकानों के चल रहे विवाद में सुलह का प्रयास किया। नरेश टिकैत ने बताया कि दुकानों को लेकर कुछ प्वाइंट पर सहमति बनी है। उधर, मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed