फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: family members are ruckus near police station regarding death of youth in jail

Shamli Big Case: जेल में युवक की मौत पर जमकर हंगामा, शव लेकर कोतवाली के सामने बैठे परिजन, मिला बड़ा आश्वासन

Fri, 03 Jun 2022 12:16 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Jun 2022 12:16 AM IST
सार

जेल में युवक की मौत मामले में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने कोतवाली के सामने जाम लगाकर खूब हंगामा किया। लेकिन अब अधिकारियों द्वारा सहायता और कार्रवाई का आश्वासन मिल गया है।

विज्ञापन
Shamli: family members are ruckus near police station regarding death of youth in jail
हंगामा करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जेल में बंद एक युवक आकाश की गुरुवार को मेडिकल कॉलेज मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव शामली पहुंचा तो परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। वह शव लेकर कोतवाली पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। इनका आरोप है कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष धनश्याम पार्चा के दबाव में पुलिस ने आकाश को थाने में थर्ड डिग्री दी और बाद में झूठे आरोप में उसे जेल भेज दिया। ये भाजपा नेता, युवती, उसके पिता और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में परिजनों ने शहर के मुख्य चौराहे शिव चौक पर भी जाम लगा दिया।

विज्ञापन

 
मरने वाला युवक आकाश उर्फ छोटे मोहल्ला पंसारियान वाल्मीकि बस्ती निवासी राकेश का पुत्र था। परिजनों का आरोप है कि एक दरोगा ने रुपये के लेन-देन के विवाद को युवती के साथ छेड़खानी व घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में बदल दिया। 
विज्ञापन


एसएसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया था, पांच लोग नामजद थे। पुलिस ने मारपीट नहीं की। जेल भेजने से पूर्व मेडिकल रिपोर्ट में कोई बाहरी व अंदरूनी चोट नहीं आई थी। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां-बेटियों की मौत का मामला: आखिर यहां से बरामद हुए युवक-युवती, प्रेमिका ने अदालत में दिया बड़ा बयान

मुजफ्फरनगर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि आकाश को 26 मई को जेल में लाया गया था, 29 मई को बीपी और आक्सीजन स्तर कम होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से एक जून को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: UP: प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल, अब खुल रही घोटाले की पोल, कर्मचारियों ने भी खड़े किए तीन मंजिला मकान

अधिकारियों के आश्वासन पर आकाश के परिजन मान गए और शव लेकर घर की और रवाना हो गए। अधिकारियों ने मामले में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई, परिजनों को आर्थिक सहायता और आकाश की पत्नी को नगर पालिका में नौकरी दिलाने के प्रयास का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed