{"_id":"679cce4a23b940fbc107e421","slug":"shamli-dog-shot-with-licensed-gun-body-thrown-in-bushes-animal-lovers-got-angry-case-registered-2025-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: लाइसेंसी बंदूक से कुत्ते को गोली मारी, झाड़ियों में फेंका शव... पशु प्रेमियों का भड़का गुस्सा, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: लाइसेंसी बंदूक से कुत्ते को गोली मारी, झाड़ियों में फेंका शव... पशु प्रेमियों का भड़का गुस्सा, मुकदमा
Fri, 31 Jan 2025 06:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 31 Jan 2025 06:51 PM IST
सार
मोहल्ला कश्यपपुरी में शुक्रवार को आरिज मियां ने लाइसेंसी बंदूक से आवारा कुत्ते को गोली मारी। कस्बे के चौकीदार मांगेराम ने पुलिस से शिकायत कर दी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोहल्ला कश्यपपुरी में आवारा कुत्ते को लाइसेंस बंदूक से गोली मार दी। गोली लगने से कुत्ते की मौत हो गई। चौकीदार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पशु चिकित्सक से कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम भी कराया है।
विज्ञापन
गढीपुख्ता कस्बे के मोहल्ला कश्यपपुरी में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बजे आरिज मियां ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से आवारा कुत्ते को गोली मार दी। कुत्ते की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया। इसकी जानकारी मिलने पर कस्बे के चौकीदार मांगेराम ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाकर कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराया। कुत्ते को गोली मारने की घटना को लेकर कस्बे में चर्चा बनी हुई है और लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम जानवरों की हत्या करने पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पशु प्रेमियों ने प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि लाइसेंसी बंदूक का दुरुपयोग तो नहीं हुआ। आरोपी आरिज मियां गैस एजेंसी पर नौकरी करता है, उसे गिरफ्तार किया जाएगा। कुत्ते को क्यों मारा, यह उससे पूछा जाएगा।