फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli depot will get eight contracted buses

Shamli News: शामली डिपो को मिलेंगी आठ अनुबंधित बसें

Mon, 27 Feb 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 27 Feb 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Shamli depot will get eight contracted buses
शामली। होली से पहले एक मार्च से यूपी रोडवेज के शामली डिपो को आठ अनुबंधित बसें मिल जाएंगी। सभी अनुबंधित बसों का संचालन शामली-मेरठ मार्ग पर होगा।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज के सहारनपुर परिक्षेत्र की ओर से 12 अनुबंधित बसों को सहारनपुर-शामली और मेरठ के लिए एक फरवरी से संचालित करने के निर्देश दिए गए थे। चालकों और परिचालकों की कमी के चलते चार अनुबंधित बसें ही मिल पाईं थीं। चालकों और परिचालकों को ठेके पर लेने की कार्रवाई चल रही है। जिसमें सहारनपुर परिक्षेत्र में 50 चालकों और 360 परिचालकों की भर्ती तैयारी है। 50 चालकों को प्रशिक्षण और चयन शामली डिपो में सोमवार को होगा। चालकों के चयन के बाद सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर, गंगोह डिपो की बसों पर ड्यूटी लगाई जाएगी।

एआरएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि एक मार्च तक सभी चालक और परिचालक अपनी ड्यूटी पर आ जाएंगे। शामली डिपो को आठ अनुबंधित बसें मिल जाएगी। सभी बसें शामली से मेरठ मार्ग पर संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed