फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Death due to heart failure while riding a scooter, student died due to bike slipping

Shamli: बाइक फिसलने से छात्र की जान गई, स्कूटी चलाते समय हार्टफेल से मौत... हादसे में महिला ने दम तोड़ा

Thu, 30 Jan 2025 10:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 30 Jan 2025 10:35 PM IST
सार

जिले में तीन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
Shamli: Death due to heart failure while riding a scooter, student died due to bike slipping
छात्र विशांत की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घने कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


गांव कंडेला निवासी 19 वर्षीय विशांत नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ता था। इसी कक्षा में गांव भूरा निवासी 15 वर्षीय छात्रा भी पढ़ती है। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे दोनों बाइक द्वारा शामली ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। शामली रोड पर मन्ना माजरा के पास अचानक बाइक फिसल गई जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने दोनों को रेफर कर दिया। वही शामली हास्पिटल में डाक्टर ने विशांत को मृत घोषित कर दिया, जबकि छात्रा के हाथ का आपरेशन किया गया।
विज्ञापन

शोक में स्कूल में अवकाश
जैसे ही विशांत की हादसे में मौत की सूचना सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंची तो शोक के चलते स्कूल में छुट्टी कर दी गई। विशांत दो भाइयों में बड़ा था। मृतक के चाचा विनय ने बताया कि उसका भाई चिनाई मिस्त्री का काम करता है। मृतक छात्र का छोटा भाई गांव के ही स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ता है। उधर छात्र की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Shamli: Death due to heart failure while riding a scooter, student died due to bike slipping
मुस्तफा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
थानाभवन के मोहल्ला रेत्तीसराय निवासी मुस्तफा (45) पुत्र इशाक स्कूटी से जलालाबाद जा रहा था। बिजलीघर के पास अचानक ही वह स्कूटी से गिरकर घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिवार के अनीस ने बताया कि स्कूटी चलाने के दौरान अटैक पड़ने से हादसा हुआ है।

Shamli: Death due to heart failure while riding a scooter, student died due to bike slipping
ईश्वरी देवी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को भनेड़ा उद्दा गांव निवासी कुछ महिलाएं टेंपो से थानाभवन जा रही थी। टेंपो को थानाभवन का अंकित चला रहा था। सुबह करीब आठ बजे घने कोहरे के कारण रेलवे स्टेशन अंडरपास के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिसमें ईश्वरी देवी पत्नी मदन कश्यप, पूजा पत्नी सचिन, राधा पत्नी कृष्णपाल, प्रियांशी पुत्री अनिल, गीता पत्नी रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान ईश्वरी देवी (55) को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टेंपो चालक अंकित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। मृतक के परिवार के अजब सिंह ने बताया कि सभी थानाभवन में मजदूरी के लिए जाती थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed