Shamli: अब्बू जी पेपर खत्म हो गए... हमें घुमाने लेकर जाना; पर काल बनकर आई मौत, दोनों बहनों की टूट गईं सांसें
Shamli News : शामली में नहाते समय दो बहनों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों बहनों ने कहा था कि अब्बू जी हमारे पेपर खत्म हो गए हैं। कल हमें घुमाने लेकर जाना। लेकिन किसी को क्या पता था कि दोनों की अचानक मौत हो जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के झिंझाना में कस्बे के मोहल्ला शैखामैदान में घर में नहाते समय काल के गाल में समाईं दोनों बहनों ने मंगलवार को ही अपने पिता कपड़ा कारोबारी उस्मान से वादा लिया था कि उनकी परीक्षा खत्म हो गई है, कल उन्हें किसी स्थान पर घुमाने के लिए लेकर जाना। दोनों बेटियों को किए गए वादे को याद कर कारोबारी और परिवार के अन्य सदस्य रोते रहे।
कस्बे के मोहल्ला शैखामैदान में उस्मान कुरैशी की दो पुत्री जिया व नबिया की करंट लगने से मौत हो गई। जिसमें परिजनों ने रोते बिलखते हुए बताया कि जिया व नबिया घर बात कर रही थी। अब्बू हमारे पेपर हो गए हैं। उसके बाद हम बाहर घूमने जाएंगे। शाम को दोनों नहाने की जिद कर रहीं थीं, हां करने पर नहाने चली गईं। जिससे करंट लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उस्मान बार-बार कह रहा था कि बेटियों उठो, अभी तुम्हें घुमाने के लिए लेकर चलता हूं। उस्मान की बातों को सुनकर हर अन्य लोगों की आखों में भी आंसू थे।
यह भी पढ़ें: साढ़े चार वर्ष बाद मिला इंसाफ: भजन गायक और परिवार के हत्यारे को फांसी की सजा, आरोपी के चेहरे पर नहीं दिखा गम
सबमर्सिबल से सीधे नहाने से भी बचना चाहिए
दोनों बहनें सबमर्सिबल से सीधे नहा रहीं थीं। इसी दौरान पानी की तेज धार के कारण तार टूटकर दरवाजे पर गिर गया था, जिसके कारण करंट लगने से दोनों की मौत हुई। ऊर्जा निगम के एक्सईएन विनोद कुमार ने बताया कि कई बार सबमर्सिबल के इंसुलेशन में कमी होने के कारण करंट उतर आता है। इसलिए लोगों को सीधे सबमर्सिबल से नहाने से बचना चाहिए। बच्चों को भी सीधे नहाने से रोकना चाहिए। नलकूप में भी कई बार करंट आ जाता है इसलिए नलकूप में नहाने से परहेज करना चाहिए। टब या फिर किसी अन्य प्लास्टिक की बाल्टी में पानी भरकर नहाना बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें: जघन्य हत्याकांड: शामली के इतिहास में ऐसा पहली बार... जब किसी कातिल को हुई फांसी, पढ़िए क्या बोले पीड़ित परिजन?