फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जघन्य हत्याकांड: शामली के इतिहास में ऐसा पहली बार... जब किसी कातिल को हुई फांसी, पढ़िए क्या बोले पीड़ित परिजन?

Wed, 22 May 2024 05:16 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 May 2024 05:16 PM IST
सार

Shamli Murder Case : प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक हत्याकांड में अदालत ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दोषी हिमांशु सैनी को फांसी की सजा सुनाई है। शामली के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी कातिल को फांसी की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
famous bhajan singer Ajay Pathak murder case first time in history of Shamli an accused was sentenced to death
अजय पाठक हत्याकांड में कातिल को फांसी की सजा सुनाई गई। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में पहली बार किसी को फांसी की सजा सुनाई गई है। दरअसल, प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक हत्याकांड में अदालत ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट के फैसले से पीड़ित परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं, अदालत का फैसला आने के बाद पीड़ित परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू थे और उन्होंने कहा कि आखिर इंसाफ मिल गया। परिजनों ने बताया कि साढ़े चार साल में इंसाफ मिला है।



बता दें कि शामली में इससे पहले बुटराड़ा केस में मुजफ्फरनगर कोर्ट में सुनवाई चली थी। इस मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। वहीं भजन गायक अजय पाठक परिवार की हत्या के मामले में सुनवाई शामली में ही चल रही थी। ऐसे में जिले में फांसी की सजा सुनाए जाने का यह पहला मामला है।

ये था मामला
30 दिसंबर 2019 की रात शामली के थाना आदर्श मंडी की पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा लता व दोनों बच्चों को हिमांशु सैनी ने तलवार और खंजर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। हिमांशु सैनी ने उस समय इस वारदात को अंजाम दिया था, जब पूरा परिवार घर में सोया हुआ था।

famous bhajan singer Ajay Pathak murder case first time in history of Shamli an accused was sentenced to death
आरोपी हिमांशु को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

देश में खूब चर्चा में रहा था अजय पाठक हत्याकांड
शामली का यह सामूहिक हत्याकांड पूरे देश में खूब चर्चा में रहा था। एक शिष्य ने ही अपने गुरु और उनके परिवार को एक झटके में खत्म कर दिया था। इस जघन्य हत्याकांड के बारे में जिसने भी सुना था, उसकी रूह कांप गई थी। इस घटना के बारे में सुनकर हर किसी ने हत्यारोपी हिमांशु सैनी को कोसा था।

famous bhajan singer Ajay Pathak murder case first time in history of Shamli an accused was sentenced to death
आरोपी हिमांशु को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आखिर पीड़ित परिवार को मिला इंसाफ
बहुचर्चित जघन्य हत्याकांड में दोषी करार दिए शिष्य हिमांशु सैनी को साढ़े चार साल बाद कुकर्मों की सजा सुनाई गई। न्यायाधीश ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। मामला जनपद सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार की कोर्ट में चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
famous bhajan singer Ajay Pathak murder case first time in history of Shamli an accused was sentenced to death
अजय पाठक के भाई - फोटो : अमर उजाला

फांसी की सजा के बाद यह बोले मृतक अजय के भाई हरिओम पाठक
मैं न्यायायलय और न्यायाधीश का आभारी हूं। जिन्होंने सत्य को देखा और जघन्य चौहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले को मौत की सजा सुनाई गई। सभी का शुक्रगुजार हूं। पहले से ही हमें न्यायालय पर विश्वास था। सच की जीत हुई है।

विज्ञापन
famous bhajan singer Ajay Pathak murder case first time in history of Shamli an accused was sentenced to death
भजन गायक हत्याकांड, आरोपी को फांसी की सजा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने ऐसा किया था यह खुलासा
बेटे का शव मिलने के बाद शामली के तत्कालीन एसपी विनीत जायसवाल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया था कि हत्यारे हिमांशु सैनी पर काफी कर्ज था। कर्ज उतारने के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। हत्यारा अपने गुरु अजय पाठक के घर में ठाट-बाट देखता था। जिस पर उसने अपने गुरु के घर में लूट की योजना बनाई और इस दौरान परिवार के चारों लोगों हत्या कर जेवरात और नगदी लूट ली थी। हत्यारे को रिमांड पर लेने के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र के संत नगर स्थित फ्लैट से 22 लाख के जेवर, दो लाख की नगदी, तीन कीमती घड़ियां, गिटार भी बरामद किया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि हिमांशु ने दिल्ली के बुराडी के संतनगर में किराए पर फ्लैट लिए हुए था, जहां से नगदी ओर जेवरात बरामद किए गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed