फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Cyber Fraud Suspect Arrested for Routing Money Through Fake Firm Accounts

साइबर क्राइम: 11 राज्यों से साइबर ठगी की रकम मंगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी आधार-पैन से खुलवाए थे बैंक खाते

Sat, 22 Aug 2026 03:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Aug 2026 03:35 PM IST
सार

शामली साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी आधार-पैन से फर्मों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर 11 राज्यों से साइबर ठगी की रकम मंगाने के आरोपी आसिफ को गिरफ्तार किया है। सात बैंक खाते, चार सिम और मोबाइल बरामद हुए।

विज्ञापन
Shamli: Cyber Fraud Suspect Arrested for Routing Money Through Fake Firm Accounts
Cyber Crime

विस्तार

शामली में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड तैयार कर अलग-अलग फर्मों के नाम पर बैंक खाते खुलवाने और उनमें देश के विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी की रकम मंगाने के आरोपी आसिफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, सात बैंक खाते और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं। मामले में उसका साथी मुकीम वांछित है।

विज्ञापन


सौरभ ट्रेडर्स के खाते की जांच से खुला मामला
साइबर क्राइम पुलिस ने एक संदिग्ध बैंक खाते की जांच शुरू की थी। यह खाता पानीपत के एक्सल टावर, संजय चौक स्थित केनरा बैंक शाखा में सौरभ ट्रेडर्स के नाम से खुला था। समन्वय पोर्टल पर खाते की जांच करने पर उत्तर प्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, तमिलनाडु, झारखंड, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों से साइबर ठगी की 22 शिकायतें दर्ज मिलीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिग्विजय भाटी मामला: बेअंदाजगी अविनाश पांडेय को पड़ी भारी, महज पांच महीने में छिनी कप्तानी, अब तक ये कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

खाते में 1.33 लाख रुपये से ज्यादा रकम मिली
पुलिस जांच में सामने आया कि सौरभ ट्रेडर्स के नाम से यह खाता नौ फरवरी 2025 को खुलवाया गया था। खाते में 1,33,711 रुपये का क्लोजिंग बैलेंस और 979 रुपये होल्ड फंड मिला। खाते में लगाए गए आधार कार्ड पर लगी फोटो आसिफ निवासी बसेड़ा, थाना कैराना की मिली।

फर्जी दस्तावेजों से कई खाते खुलवाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि आसिफ पिछले दो-तीन वर्षों से अलग-अलग आधार कार्ड और पैन कार्ड तैयार करवाकर विभिन्न फर्मों के नाम से बैंक खाते खुलवाता था। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से मिली रकम मंगाने के लिए किया जाता था। इसके बाद रकम को आपस में बांट लिया जाता था।

मुकीम के साथ मिलकर चला रहा था नेटवर्क
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने शनिवार को बताया कि आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांव के ही मुकीम के साथ मिलकर फर्जी आधार और पैन कार्ड तैयार कराता था। इसके बाद फर्मों के नाम पर खाते खुलवाकर देश के अलग-अलग राज्यों से साइबर ठगी की रकम उनमें मंगाई जाती थी और दोनों आपस में रकम बांट लेते थे।

सात बैंक खाते, मोबाइल और सिम बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, सात बैंक खाते और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस अब इन खातों और मोबाइल फोन से जुड़े लेनदेन की पड़ताल कर रही है। मामले में वांछित आरोपी मुकीम की तलाश भी जारी है।

11 राज्यों से जुड़ी 22 शिकायतें सामने आईं
पुलिस की जांच में जिस बैंक खाते का पता चला, उसमें उत्तर प्रदेश सहित 11 राज्यों से साइबर ठगी की 22 शिकायतें जुड़ी मिली हैं। पुलिस अब इन शिकायतों और खातों के बीच संबंध की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई बरामद दस्तावेजों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed