{"_id":"683b5b2374b17c6e2e066c8b","slug":"shamli-conspiracy-to-overturn-delhi-saharanpur-express-12-feet-long-thick-iron-pipe-placed-on-track-2025-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, पटरी पर रख दिया 12 फीट लंबा लोहे का मोटा पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, पटरी पर रख दिया 12 फीट लंबा लोहे का मोटा पाइप
Sun, 01 Jun 2025 01:13 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:13 AM IST
सार
बलवा गांव के पास शरारती तत्वों ने लोहे का मोटा पाइप रख दिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कुछ फीट पहले ही ट्रेन को रोक लिया। एक झटके के साथ इमजरेंसी ब्रेक लगे, तो ट्रेन में बैठे हजारों यात्री सहम गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ट्रेन की पटरी पर रखा लोहे का पाइप।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बलवा गांव के पास शरारती तत्वों ने ट्रेन पलटाने के उद्देश्य से करीब 12 फीट लंबा लोहे का मोटा पाइप रेलवे ट्रैक पर रख दिया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहले ही ट्रेन को रोक लिया। करीब एक घंटे तक ट्रेन जंगल में खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल शनिवार रात करीब 10:30 बजे दिल्ली से सहारनपुर के लिए 64021 ट्रेन जा रही थी। जैसे ही ट्रेन बलवा गांव के अंडरपास के पास पहुंची तो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। उतरकर देखा तो रेलवे ट्रैक पर करीब 12 फीट लंबा लोहे का पाइप रखा गया था।
यह भी पढ़ें...
सलमान हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर, ऐसा बुना साजिश का जाल, समझ नहीं पाया सलमान
यह भी पढ़ें...
सलमान हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर, ऐसा बुना साजिश का जाल, समझ नहीं पाया सलमान
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करती पुलिस और जीआरपी।
- फोटो : अमर उजाला
आशंका जताई जा रही है कि शरारती तत्वों ने ट्रेन को पलटाने की साजिश के तहत ही पाइप रेलवे ट्रैक पर रखा। हालांकि अभी अधिकारी साजिश की जांच की बात कह रहे हैं। मामले की सूचना पाते ही एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह, जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शरारती तत्वों की तलाश में छानबीन भी की, मगर फिलहाल उनका पता नहीं लग सका। जीआरपी थाना प्रभारी चांद वीर सिंह का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर शरारती तत्वों ने पाइप रखा था। अधिकारी मौके पर है। मामले की जांच की जा रही है। ट्रेन के चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया। यदि चालक की नजर पाइप पर नहीं पड़ती तो ट्रेन में सवार हजारों यात्री हादसे का शिकार हो सकते थे।
पास के नलकूप से ही उखाड़ा पाइप
आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया है कि शरारती तत्वों ने बलवा गांव के पास ही नलकूप से पाइप को उखाड़ा था, जो रेलवे ट्रैक पर मिला है। एसपी ने जांच के लिए पुलिस के अलावा एसओजी को भी लगाया है।
फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची
एसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।
आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया है कि शरारती तत्वों ने बलवा गांव के पास ही नलकूप से पाइप को उखाड़ा था, जो रेलवे ट्रैक पर मिला है। एसपी ने जांच के लिए पुलिस के अलावा एसओजी को भी लगाया है।
फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची
एसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।
एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि रेलवे अधिकारियों से भी बात की जा रही है। नलकूप से चोरी के बाद ट्रेन आने पर चोर पाइप को ट्रैक पर छोड़कर भागे या फिर ट्रेन पलटाने की साजिश थी, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।