{"_id":"683aee23b57e4ac53902a18b","slug":"salman-murder-case-wife-committed-murder-along-with-her-lover-woven-a-web-of-conspiracy-2025-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर, ऐसा बुना साजिश का जाल, समझ नहीं पाया सलमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर, ऐसा बुना साजिश का जाल, समझ नहीं पाया सलमान
Sat, 31 May 2025 05:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 31 May 2025 05:25 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: मेरठ निवासी सलमान को उसकी पत्नी सुमायला ने अपने प्रेमी वसीम के साथ मिलकर मार डाला। सलमान को बहाने से मुजफ्फरनगर लाकर गोली मारी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ निवासी सलमान की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके भांजे के साथ मिलकर की थी। पति अपनी पत्नी के प्रेम संबंधों में बाधक बना था। पत्नी सहित तीनों आरोपियों ने फायरिंग के एक मामले में छिपाने के बहाने लाकर छपार क्षेत्र में गोली मारकर सलमान की हत्या की। पुलिस ने हत्या के मामले में 10 हजार के इनामी सहित दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। हत्या का आरोपी घायल हुआ है। फरार आरोपी की बहन को शरण देने के आरोप में पकड़ा गया।
विज्ञापन
थाना पुलिस की बागोवाली-सिसौना मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों से मुठभेड़ हुई। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनसे दो तमंचे व एक बाइक बरामद की। घायल बदमाश ने अपने मामा वसीम व सुमायला (सलमान की पत्नी) के साथ मिलकर दो माह पूर्व मेरठ निवासी सलमान की बिजोपुरा के जंगल में गोली मारकर हत्या करना बताया। उसने अपना नाम साकिब निवासी लिसाड़ी गेट शौकत कॉलोनी बताया। उस पर 10 हजार का इनाम है। उसका गिरफ्तार साथी साहिल उर्फ अमान उसका मौसेरा भाई है। वह दोनों हरिद्वार जा रहे थे। वसीम व मृतक की पत्नी सुमायला अभी फरार है।
इसलिए की सलमान की हत्या
थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके मामा मेरठ निवासी वसीम उर्फ खटमल व सलमान की पत्नी सुमायला में प्रेम प्रसंग चल रहा था। सलमान ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ कर पिटाई की थी।
थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके मामा मेरठ निवासी वसीम उर्फ खटमल व सलमान की पत्नी सुमायला में प्रेम प्रसंग चल रहा था। सलमान ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ कर पिटाई की थी।
ऐसी की साजिश
तीन अप्रैल को सलमान ने मोहल्ले के ही एक युवक पर गोली चला दी थी। उसकी पत्नी षडयंत्र के तहत वसीम व उसके साथ अपने पति को छिपाने के लिए रुड़की लेकर जा रही थी। रास्ते में उन तीनों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मृतक के भाई ने कराया था पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मृतक के भाई नौशाद ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जो जांच पड़ताल में झूठा पाया गया था।
मृतक के भाई नौशाद ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जो जांच पड़ताल में झूठा पाया गया था।
इन्होंने कहा
सीओ सदर देवव्रत वाजपेई ने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला व उसका प्रेमी वसीम उर्फ खटमल फरार है। हत्या करने के बाद आरोपियों को शरण देने के आरोप में वसीम की बहन बीना उर्फ रूबीना को भी गिरफ्तार किया है। उसे भी मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ कोर्ट में पेश किया गया।