{"_id":"6a940cb2d4b42e63f101ece1","slug":"shamli-atul-pradhan-visits-bantikheda-says-ankit-s-mother-is-from-his-village-2026-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: बंतीखेड़ा पहुंचे अतुल प्रधान, बोले- अंकित की मां मेरे गांव की, हत्यारों को गिरफ्तार कराए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: बंतीखेड़ा पहुंचे अतुल प्रधान, बोले- अंकित की मां मेरे गांव की, हत्यारों को गिरफ्तार कराए सरकार
Sun, 30 Aug 2026 04:29 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 30 Aug 2026 04:29 PM IST
सार
शामली के बंतीखेड़ा गांव निवासी अंकित बालियान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वे उभरते हुए हरियाणवी गायक थे। पुलिस अभी तक हत्यारों को पकड़ नहीं सकी। सपा विधायक अतुल प्रधान अंकित के परिजनों से मिले। वहीं सपा नेता सम्राट मलिक ने भी परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
परिजनों से मुलाकात करते अतुल प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान रविवार को गांव बंतीखेड़ा पहुंचे। उन्होंने अंकित के पिता सतबीर फौजी से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई और परिवार को ढांढस बंधाया। अतुल प्रधान ने कहा कि अंकित की हत्या बेहद दुखद घटना है। वह अपने पीछे पत्नी और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गया। उन्होंने बताया कि अंकित की मां उनके पैतृक गांव की रहने वाली हैं और परिवार से उनका पारिवारिक रिश्ता है। इसी रिश्ते के चलते वह परिवार के दुख में शामिल होने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
अंकित के पिता से बात करते सम्राट मलिक।
- फोटो : अमर उजाला
अतुल प्रधान ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। एनसीआर में हत्या, दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर बात है कि कोई व्यक्ति खुलेआम किसी पर 18-20 गोलियां बरसा दे। अतुल प्रधान ने सरकार से हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकित के परिजनों से मिले सपा नेता सम्राट मलिक, बोले- दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई
सपा युवजनसभा के प्रदेश महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक ने गांव बंतीखेड़ा पहुंचकर अंकित बालियान को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल पिता और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हत्याकांड पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
सपा युवजनसभा के प्रदेश महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक ने गांव बंतीखेड़ा पहुंचकर अंकित बालियान को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल पिता और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हत्याकांड पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
सम्राट मलिक ने कहा कि दूसरे प्रदेश से आकर खुलेआम हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया जाना बेहद गंभीर है। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने सरकार से अंकित हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
ये भी देखें...
अंकित बालियान हत्याकांड: राकेश टिकैत बोले- दो सितंबर तक हत्यारों को पकड़े सरकार, नहीं तो बनाएंगे आगे की रणनीति
ये भी देखें...
अंकित बालियान हत्याकांड: राकेश टिकैत बोले- दो सितंबर तक हत्यारों को पकड़े सरकार, नहीं तो बनाएंगे आगे की रणनीति