फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: A tarpaulin was placed on an open net on the roof, a Class 2 student fell on his feet and died

Shamli: छत पर खुले जाल पर डाल रखी थी तिरपाल, कक्षा दो के छात्र का पैर पड़ा और तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

Tue, 28 Jan 2025 08:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 28 Jan 2025 08:38 PM IST
सार

12 साल का आकिब मंगलवार को अपने घर की छत पर खेल रहा था। तभी धड़ाम से नीचे आ गिरा। मासूम की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
Shamli: A tarpaulin was placed on an open net on the roof, a Class 2 student fell on his feet and died
आकिब की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैराना कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान में अपने मकान की तीसरी मंजिल की छत से गिरकर कक्षा दो के छात्र आकिब की मौत हो गई। बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

 

Shamli: A tarpaulin was placed on an open net on the roof, a Class 2 student fell on his feet and died
आकिब की मौत के बाद घर के बाहर गमजदा लोग। - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला कुरैशियान निवासी साजिद कुरैशी की पंजाब के लुधियाना में कपड़े की दुकान है। साजिद का बड़ा बेटा 12 वर्षीय आकिब बुधवार को ही पंजाब से वापस आया था। सोमवार शाम करीब 6.30 बजे आकिब अपने मकान की तीसरी मंजिल पर खेल रहा था। साजिद ने बताया कि तीसरी मंजिल पर छत के जाल में कुछ स्थान खाली था, जिस पर बारिश से बचने के लिए प्लास्टिक की तिरपाल डाल रखी थी। आकिब खेलते हुए जाल के ऊपर चला गया। जैसे ही उसने तिरपाल के ऊपर पैर रखा तो वह तीन मंजिल से नीचे आकर गिरा। आकिब को शामली डाक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा दो का छात्र था मृतक
आकिब मोहल्ले में स्थित प्राइवेट स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। आकिब का एक भाई व दो बहनें हैं। मौत पर उसके पिता साजिद व मां का रो रो कर बुरा हाल था। वहीं बालक की मौत पर पूरे मोहल्ले में शोक छाया हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed